
MPPSC Exam 2023 Result : एमपी पीएससी यानि मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस रिजल्ट में 229 पदों के लिए 5589 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जो जानकारी सामने आई है उस हिसाब से एमपीपीएसी ने अभी मुख्य परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं की है। यह परीक्षा पिछले साल 17 दिसंबर को आयोजित की गई थी।
इतना रहा है कटऑफ
घोषित रिजल्ट के अनुसार सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ 162 है, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 150 है, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 142 है, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 158 है, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 158 अंक है ।
दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिक के लिए ये है कटऑफ
इसी तरह दिव्यांगजन श्रेणी में श्रवण बाधित (HH ) के लिए 114 , द्रष्टिबाधित (VH) के लिए 140 , अस्थिबाधित (OH ) के लिए 142 , बहुविकलांग (MD ) के लिए 122 अंक का कटऑफ है, भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में अनारक्षित वर्ग के लिए 130, अनुसूचित जाति के लिए 60 , अनुसूचित जनजाति के लिए 60 , अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 96 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कट ऑफ 106 अंक रखा गया है।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

