MP News : यात्री कृपया ध्यान दें! होली से पहले शुरू हुई ये 10 स्पेशल ट्रेनें, इन जिलों को मिलेगा लाभ, देखें रूट-शेड्यूल

mp rail news

MP Railway News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। होली के मौके पर रेलवे द्वारा मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों से स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का फैसला लिया गया है, इसकी शुरूआत 3 मार्च से हो चुकी है। डा. आंबेडकर नगर-इंदौर-पटना के बीच चलने वाली होली स्पेशल शुक्रवार को आंबेडकर नगर से सुबह 5.20 बजे रवाना हुई जो आज सुबह 4 बजे पटना पहुंची। अब यह स्पेशल ट्रेन शनिवार को पटना से इंदौर के लिए रवाना होगी। आज भी एमपी के कई जिलों से होली स्पेशल ट्रेन होकर जाएगी, जिसका लाभ इंदौर, इटारसी, गुना, कटनी,सतना,सागर, बीना, इटारसी और विदिशा समेत कई जिलों के यात्रियों को मिलेगा।

जानिए ट्रेनों के नाम शेड्यूल-रूट

  1. गाड़ी संख्या 09817 कोटा-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन  आज 4 मार्च एवं 10 मार्च ( शनिवार एवं शुक्रवार) को कोटा स्टेशन से सुबह 9.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 09818 दानापुर-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल 5 एवं 11 मार्च (रविवार एवं शनिवार) को दानापुर स्टेशन से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9 बजे कोटा स्टेशन पहुंचेगी।
  2. यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बारां, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी ।
  3. गाड़ी संख्या 02541 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन  शुक्रवार 3 मार्च एवं 10 मार्च (शुक्रवार) को गोरखपुर स्टेशन से रात 8.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तीसरे दिन सुबह 7.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 5 एवं 12 मार्च (रविवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से रात 12.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रात 12.30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी।
  4. यह गाड़ी रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, भरवा सुमेरपुर, रागौल, बाँदा, चित्रकूट धाम, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।
  5. गाड़ी संख्या 02189 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 3 मार्च (शुक्रवार) को रानी कमलापति स्टेशन से रात 10.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 4 मार्च (शनिवार) को रीवा स्टेशन से शाम 6.50 बजे प्रस्थान कर 4.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
  6. यह गाड़ी रास्ते में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, मैहर, सतना पर हॉल्ट लेगी।
  7. गाड़ी संख्या 02541 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस 3 एवं 10 मार्च को गोरखपुर स्टेशन से रात 8:55 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 7:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -गोरखपुर 5 एवं 12 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 12.45 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन 12:30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे।
  8. गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 3 मार्च, 10 मार्च एवं 17 मार्च (शुक्रवार) को डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन से 05:05 बजे प्रस्थान कर संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य दुसरे दिन 04:00 बजे पटना स्टेशन पहुँचेगी।
  9. गाड़ी संख्या 09344 पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल ट्रेन आज 4 मार्च, 11 मार्च और 18 मार्च (शनिवार) को पटना स्टेशन से 07.20 बजे प्रस्थान कर कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य दुसरे दिन 06:15 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन पहुँचेगी।
  10. इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच रहेंगे।रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा,बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित, दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।
  11. गाड़ी संख्या 05194 पनवेल-छपरा स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 3 मार्च, 10 मार्च और 17 मार्च को पनवेल स्टेशन से रात 10.50 बजे प्रस्थान कर इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों पर हाल्ट करते हुए तीसरे दिन सुबह 8:50 बजे छपरा स्टेशन पहुंचेगी।
  12. इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 9 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य श्रेणी के साथ साथ 2 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।
  13. गाड़ी संख्या 07219 सिकन्दराबाद – दानापुर होली स्पेशल ट्रेन 5 मार्च (रविवार) को सिकन्दराबाद स्टेशन से सुबह 10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8.30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
  14. यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में खन्द्रावली, पेड्डापल्ली, रामागुंडम, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews