MP News : आज से चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, इन जिलों को लाभ, देखें शेड्यूल-रूट, 4 में लगेंगे अतिरिक्त कोच, साप्ताहिक ट्रेन का मार्ग बदला

indian railway

MP Railway News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आज से पुणे-दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस समर स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है, वही 16 मई को इंदौर से भारत गौरव पर्यटन ट्रेन रवाना होगी। इसके अलावा इंदौर से जाने वाली 4 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे। इधर, अजमेर रामेश्वर हमसफर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर से एलटीटी स्पेशल ट्रेन 5 मई से शुरू हो गई है, जो हर शनिवार को 9 जून तक चलाई जाएगी।वही वापसी में गाड़ी संख्या 01043 एलटीटी से समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन 4 मई से शुरू हो गई है जो हर गुरूवार से 8 जून तक चलाई जाएगी।

आज से चलेगी समर स्पेशल

  1. गाड़ी संख्या 01039 पुणे-दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 6, 13, 20, 27 मई के अलावा 3, 10, 17 जून 2023 (शनिवार) को पुणे स्टेशन से चलेगी। यह गाड़ी वहां से शाम 7:55 बजे चलकर अगले दिन दोपहर में 12:00 बजे इटारसी आएगी। यहां से 10 मिनट बाद रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
  2. गाड़ी संख्या 01040 दानापुर-पुणे स्पेशल 8, 15, 22, 29 मई के साथ 5, 12, 19 जून 2023 (सोमवार) को दानापुर स्टेशन से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी देर रात 1:40 बजे इटारसी आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होकर शाम 5:35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। कुल 22 कोच की यह स्पेशल ट्रेन आते-जाते वक्त दोनों दिशाओं में एमपी के खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना आदि स्टेशनों पर रुकेगी।
  3. गाड़ी संख्या 09012 माल्दा टाउन से उधना स्पेशल ट्रेन हर रविवार को चलेगी। इसे 7 मई से 25 जून तकचलाया जाएगा। मालदा टाउन से 09़.05 बजे से चलकर 18.10 बजे पटना, 19.13 बजे आरा, 20.15 बजे बक्सर और 22.40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. रुकते हुए मंगलवार को 01.20 बजे उधना पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अप और डाउन में भागलपुर, किउल, मोकामा, पटना, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर में रुकेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 15 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

  1. गाड़ी नंबर 20916/20915 इंदौर-लिंगमपल्ली-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में इंदौर से 6 मई से 27 मई तक व लिंगमपल्ली से 7 मई से 28 मई तक एक थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप में लगाया जाएगा।
  2. गाडी संख्या 19333/19334 इंदौर-बीकानेर-इंदौर महामना एक्सप्रेस में इंदौर से 6 मई से 27 मई एक स्लीपर कोच अस्थायी रूप में लगाया जायेगा।बीकानेर-इंदौर महामना एक्सप्रेस में 7 मई से 28 मई तक एक-एक शयन यान श्रेणी का कोच अस्थायी रुप से लगाया जाएगा।

अजमेर रामेश्वर हमसफर परिवर्तित मार्ग से चलेगी

दक्षिण भारत में विल्लपुरम स्टेशन पर रेलवे ट्रेक पर लंबा कार्य चलने के दौरान मंदसौर होकर चलने वाली अजमेर रामेश्वर हमसफर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया है। अजमेर-रामेश्वरम साप्ताहिक ट्रेन 7 मई, 14 मई, 21 मई तथा 28 मई को विल्लुपुरम यह नवीन मार्ग कडलूर पोर्ट, वृद्धाचलम होते हुए चलेगी। और इसके चलते निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से अपने आखिरी स्टेशन पर पहुंचेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews