अप्रैल से MP से चलेगी ये 4 स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा शेड्यूल, इन जिलों को लाभ, कईयों का रूट-समय बदला, जानें वंदे भारत पर ताजा अपडेट

Indian railways

MP Railway News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने अप्रैल से अशोकनगर से  2 स्पेशल ट्रेन और रतलाम नीमच से 2 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।वही पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली बीकानेर-ब्रांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन 15 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक शनिवार को बीकानेर और रविवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। साप्ताहिक एक्सप्रेस एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, ग्यारह स्लीपर व चार सामान्य श्रेणी के काेच के साथ चलेगी।

इसके अलावा पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मण्डल में रेणुकूट, झारोखास और म्योरपुर रोड स्टेशनों पर ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य होने के चलते 2 ट्रेनों के रूट को परिवर्तित किया गया है। वही 16 मई से तीर्थ यात्रियों के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी, जो इंदौर, भोपाल, उज्जैन आदि रेलवे स्टेशनों से होकर जाएगी। यात्री कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता कर सकते हैं। इधर, मई में एमपी को एक और वंदे भारत ट्रेन मिलने की संभावना है।

एमपी से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

  1. आनंदपुर (अशोकनगर ) आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाड़ी संख्या 04004/04003 नई दिल्ली-अशोकनगर-नई दिल्ली तीर्थ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
  2. गाड़ी संख्या 04004 नई दिल्ली-अशोक नगर तीर्थ स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल को नई दिल्ली स्टेशन से दोपहर 12.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात में 12.05 बजे अशोकनगर स्टेशन पहुंचेगी।
  3. गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर-नई दिल्ली तीर्थ स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल को अशोकनगर स्टेशन से शाम 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 4.50 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
  4. गाड़ी संख्या 09093 उधना भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस, 15 अप्रैल से 24 जून तक उधना से प्रति शनिवार को 13.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(20.10/20.20 ) मंदसौर(21.33/21.35) नीमच(22.25/22.27) होते हुए रविवार को 09.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
  5. गाड़ी संख्या 09094 भगत की कोठी उधना साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस, 16 अप्रैल से 25 जून तक भगत की कोठी से प्रति रविवार को 12.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ (20.25/20.35, रविवार), नीमच(21.30/21.35), मंदसौर (22.14/22.16) एवं रतलाम (23.50/00.00 रविवार) होते हुए सोमवार को 7 बजे उधना पहुंचेगी।
  6. दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसिराबाद, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, पाली एवं लूनी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 1 सेकंड कम थर्ड एसी, 4 थर्ड एसी,12 स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

इन ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव

  1. 12 अप्रैल को गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-कटनी-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय- डेहरी ऑन सोन- गढ़वा रोड स्टेशन होकर जाएगी ।
  2. 13 अप्रैल को गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया गढ़वा रोड- देहरी ऑन सोन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी- कटनी मुड़वारा होकर जाएगी ।
  3. ट्रेन नंबर 12161 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लश्कर एक्सप्रेस अब 14 अप्रैल से अपने निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से ग्वालियर आएगी।ट्रेन नंबर 12807 विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 12 अप्रैल से दोपहर 12:45 बजे आएगी।
  4. ट्रेन नंबर 12781 मैसूर-हजरत निजामुद्दीन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 12803 विशाखापट्टनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 14 अप्रैल से दोपहर 1:10 बजे आएगी।
  5. ट्रेन नंबर 12645 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 15 अप्रैल से, ट्रेन नंबर 12643 तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 12147 कोल्हापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 18 अप्रैल से दोपहर 1:10 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचा करेगी।

एमपी को मिल सकती है एक और वंदे भारत

मई में मध्य प्रदेश को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। खबर है कि रेलवे बोर्ड जल्द ही दिल्ली से खजुराहो के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। अब आगामी मई माह में इस ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा। यह ट्रायल दिल्ली से आगरा के बीच के रेल खंड पर किया जाएगा।इसका दिल्ली से ग्वालियर, झांसी होते हुए खजुराहो तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा। वर्तमान में खजुराहो के लिए ग्वालियर से सिर्फ खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी और खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस का संचालन होता है।

16 मई से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

  1. 16 मई से मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी।यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी।
  2. यह ट्रेन 16 मई को इंदौर से पुरी-गंगासागर भव्य काशी यात्रा के लिए रवाना होगी और कुल 10 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, कोलकाता, बैद्यनाथ, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी।
  3. इसके लिए यात्रियों को 17 हजार 600 रूपये प्रति व्यक्ति (स्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित नान एसी स्टैण्डर्ड होटल में रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी।
  4. यात्रियों को स्थानीय भ्रमण के लिए नान एसी टूरिस्ट बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी।टिकिट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रूपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा।
  5. इस यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड नियमों का पालन होगा। इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर या अधिकृत एजेंट से करा सकेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews