यात्री कृपया ध्यान दें! MP से होकर जाएगी ये स्पेशल ट्रेनें, 3 का स्टॉपेज बढ़ा, 1 में अतिरिक्त कोच, 3 के रूट बदले, देखें शेड्यूल

indian railway

MP Railway News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सूबेदारगंज-सिकंदराबाद स्पेशल अब भोपाल से होकर जाएगी। गाड़ी संख्या 04121 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद और वापसी ट्रेन 04122 सिकंदराबाद-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अप्रैल से चलाई जाएगी और यह ट्रेन दोनों ओर से 13-13 ट्रिप में चलेगी। यह गाड़ी रेल मंडल के भोपाल के बीना व इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर जाएगी।

इसके अलावा रतलाम रेल प्रशासन ने होली को देखते हुए ओखा-नाहरलगुन के बीच एक-एक ट्रिप में स्पेशल ट्रेन चलने का निर्णय लिया है। ओखा से यह ट्रेन 7 मार्च को चलाई जाएगी, जबकि नाहरलगुन से इसका संचालन 11 मार्च को किया जाएगा। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 40 से अधिक स्टेशनों पर हाल्ट लेगी।इसकी बुकिंग आज 26 फरवरी से प्रारंभ हो गई है।

ऐसा रहेगा रूट

  1. 04121 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 6 अप्रैल से 29 जून तक (13 ट्रिप) में प्रति गुरुवार सूबेदारगंज स्टेशन से दोपहर में 3:50 बजे चलाई जाएगी।
  2. इसके बाद देर रात 2:10 बजे भोपाल आएगी। यहां से पांच मिनट बाद रवाना होगी और अगली रात 8:00 बजे सिकंदराबाद स्टेशन पहुंचेगी।
  3.  04122 सिकंदराबाद-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 7 अप्रैल से 30 जून तक (13 ट्रिप) प्रति शुक्रवार सिकंदराबाद स्टेशन से रात 9:50 बजे चल कर अगले दिन दोपहर में 2:20 बजे भोपाल पहुंचेगी।
  4. यहां से पांच मिनट बाद रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:00 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी।
  5. कुल 18 कोच की यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मन्चेरियाल, पेडापल्ली एवं काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी।

रतलाम-भोपाल से चलेगी होली स्पेशल

  1. गाड़ी संख्या 09525 ओखा-नाहरलगुन 7 मार्च रात 10 बजे ओखा से चलकर 12.55 बजे रतलाम, 1.53 बजे नागदा, 3.05 बजे उज्जैन, 4.40 बजे मक्सी होकर शुक्रवार शाम 4 बजे नाहरलगुन (अरुणाचल प्रदेश) पहुंचेगी।
  2. वापसी में 09526 नाहरलगुन-ओखा स्पेशल 11 मार्च को सुबह 10 बजे चलकर सोमवार सुबह 8 बजे मक्सी, 8.45 बजे उज्जैन, 9.38 बजे नागदा और 10.20 बजे रतलाम होकर मंगलवार 3.35 बजे ओखा पहुंचेगी।
  3. ट्रेन संख्या 02155 रानी कमलापति-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 मार्च और 12 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 2.20 पर चलेगी और अगले दिन सुबह 8.45 पर दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
  4. ट्रेन संख्या 02156 दानापुर-रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 मार्च और 13 मार्च को दानापुर स्टेशन से सुबह 11.30 पर चलेगी और अगले दिन सुबह 5.50 पर रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
  5. यह ट्रेन रास्ते में एमपी के नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना स्टेशनों पर रुकेगी।

3 ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ा, उदयपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच

  • चक्रधरपुर मंडल के पोसैता रेलवे स्टेशन में तीन ट्रेनों 13287/13277 दुर्ग – राजेंद्रनगर साउथ विहार एक्सप्रेस, 18477/18478 पुरी – योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस एवं 18030/18029 शालीमार – एलटीटी एक्सप्रेस का 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। यह सुविधा आठ मार्च तक मिलेगी।
  • इसके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 20971/20972 उदयपुर -शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा दी जा रही है।
  • यह सुविधा 20971 उदयपुर – शालीमार एक्सप्रेस में उदयपुर रेलवे स्टेशन से चार मार्च से 25 मार्च तक तथा 20972 शालीमार – उदयपुर एक्सप्रेस में शालीमार से पांच मार्च से 26 मार्च तक उपलब्ध रहेगी।

इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

  1. रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते 18477 पुरी-योगीनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस आज 26 फरवरी को निजामुद्दीन -तिलक ब्रिज-नोली-टपरी जंक्शन होकर चलेगी।
  2. 27 फरवरी को पुरी छूटने वाली 18477 पुरी-योगीनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 40 मिनट विलंब से रवाना होगी।
  3. ट्रेन नंबर 18477 पूरी-योगीनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग आगरा-एत्मादपुर-मितावली-मेरठ नगर जंक्शन होकर चलेंगी।
  4. 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग आगरा-एत्मादपुर-मितावली-नई दिल्ली होकर चलेगी।
  5. 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग निजामुद्दीन-गाजियाबाद जंक्शन-मितावली-एत्मादपुर-आगरा होकर चलेगी।
  6. यह परिवर्तन सिर्फ 5 मार्च तक रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews