
MP Railway News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। एक तरफ मई में 2 समर स्पेशल गाड़ी संख्या 01039 पुणे-दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल और गाड़ी संख्या 01040 दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन चलने वाली है, वही दूसरी तरफ पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने इंदौर से चलने वाली 6 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।
इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
- गाड़ी नंबर 20916/20915 इंदौर-लिंगमपल्ली-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में इंदौर से 6 मई से 27 मई तक व लिंगमपल्ली से 7 मई से 28 मई तक एक थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप में लगाया जाएगा।
- ट्रेन न. 20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर सुपरफास्ट में इंदौर से 2 मई से 30 मई तक व पुरी से 4 मई से 1 जून तक एक थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप में लगाया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 19320/19319 इंदौर-वेरावल-इंदौर महामना एक्सप्रेस में इंदौर से 2 मई से 30 मई तक व वेरावल से 3 मई से 31 मई तक एक स्लीपर कोच अस्थायी रूप में लगाया जायेगा।
- गाडी संख्या 19333/19334 इंदौर-बीकानेर-इंदौर महामना एक्सप्रेस में इंदौर से 6 मई से 27 मई तक व बीकानेर से 7 मई से 28 मई तक एक स्लीपर कोच अस्थायी रूप में लगाया जायेगा।
- इंदौर-जोधपुर-इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस और इंदौर-जयपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में भी एक थर्ड ऐसी और स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
वंदे भारत ट्रेन को वीकेंड पर चलाने की तैयारी
- वंदे भारत ट्रेन पर ताजा अपडेट है। भोपाल रेल मंडल अब रानी कमला कमलापति से चलकर हजरत निजामुद्दीन को जाने वाली गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस को वीकेंड पर भी चलाने की तैयारी में है, इसके लिए रेलवे पब्लिक ओपिनियन ले रहा है।
- अगर यह प्रयोग सफल रहा तो भोपाल से हजरत निजामुद्दीन जाने वाले यात्रियों को बहुत लाभ मिलेगा। बता दे कि अभी वंदे भारत ट्रेन को रानी कमलापति से हजरत निजामउद्दीन तक सप्ताह में 6 दिन (दोनों तरफ, शनिवार छोड़कर) चलाया जाता है।
- इधर, इंदौर से जबलपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन को लेकर जबलपुर रेल मंडल ने तैयारिया शुरू कर दी है। यह ट्रेन उज्जैन के रास्ते से भोपाल आएगी और फिर यहां से जबलपुर के लिए जाएगी। उम्मीद है कि जून तक इस ट्रेन को चलाया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

