मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, हेल्पलाइन नंबर जारी, ऐसे कर सकते हैं आवेदन, 31 अगस्त से शुरू होगी यात्रा, इन जिलों को लाभ

indian railway

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana : मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तीर्थ-यात्री अगस्त महीने से भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इच्छुक वरिष्ठ नागरिक अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

दरअसल, राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में विभिन्न स्थानों की तीर्थ-यात्रा के लिये वरिष्ठ नागरिक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये संचालनालय धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0755-2767116 तथा ई-मेल dndvmp@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है। धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग की वेबसाइट www.dharmasva.mp.gov.in से मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से संबंधित आदेश, नियम, परिपत्र तथा आवेदन-पत्र डाउनलोड किये जा सकते हैं। आईआरसीटीसी के महत्वपूर्ण नम्बर श्री राहुल होल्कर, कार्यपालक (पर्यटन) मो.नं. 8287931729 और श्री कृष्ण कुमार सिंह अपर महाप्रबंधक मो.नं. 8287931607 से विशेष परिस्थितियों में संपर्क किया जा सकता है।

जानें किस जिले से कब जाएगी ट्रेनें, कैसे करें आवेदन

  • निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शिर्डी के लिये उमरिया से और अमृतसर के लिये इंदौर से 31 अगस्त को जाने वाली ट्रेन के लिये 20 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
  • डॉ. अंबेडकर की दीक्षा भूमि नागपुर की एक सितम्बर को भिंड से प्रारंभ यात्रा के लिये 21 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
  • जगन्नाथपुरी की 5 सितंबर को रतलाम से प्रारंभ यात्रा के लिये 25 अगस्त तक, 19 सितंबर को गुना से शुरू यात्रा के लिये 8 सितंबर तक, 27 सिंतबर को रीवा से शुरू यात्रा के लिये 16 सितंबर तक, 2 अक्टूबर को शिवपुरी से शुरू यात्रा के लिये 21 सितम्बर तक और 10 अक्टूबर को ब्यावरा-राजगढ़ से शुरू यात्रा के लिये 28 सितंबर तक आवेदन किये जा सकते हैं।
  • कामाख्या की 6 सितंबर को बुरहानपुर से शुरू यात्रा के लिये 26 अगस्त तक, 24 सितंबर को सराईग्राम जिला सिंगरौली से शुरू यात्रा के लिये 13 सितंबर तक और 30 सितंबर को परासिया जिला छिंदवाड़ा से शुरू यात्रा के लिये 19 सितंबर तक आवेदन किये जा सकते हैं।
  • रामेश्वरम की 8 सितम्बर को रीवा से प्रारंभ यात्रा के लिये 27 अगस्त तक, 16 सिंतबर को रानी कमलापति भोपाल से शुरू यात्रा के लिये 5 सितंबर तक और 8 अक्टूबर को खण्डवा से शुरू यात्रा के लिये 27 सितम्बर तक आवेदन किये जा सकते हैं।
  • काशी-वाराणसी की 13 सितंबर को शाजापुर से शुरू यात्रा के लिये 2 सितम्बर तक आवेदन किये जा सकते हैं।
  • द्वारका की 14 सितंबर को बैतूल से शुरू यात्रा के लिये 9 सितंबर तक, 22 सितंबर को परासिया जिला छिंदवाड़ा से शुरू यात्रा के लिये 11 सितंबर तक और 5 अक्टूबर को दमोह से शुरू यात्रा के लिये 24 सितंबर तक आवेदन किये जा सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews