MP: फिर शुरू हुई भोपाल-बीना मेमू, 10 ट्रेनों के फेरे बढ़े, 1 में अतिरिक्त कोच, 1 दर्जन रद्द

mp rail news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए अच्छी खबर है।बीना-भोपाल-बीना एक्सप्रेस मेमू फिर शुरू हो गई है। यह मंडीबामोरा, गंजबासौदा, गुलाबगंज, विदिशा, सांची स्टेशन पर रुकते हुए दोपहर 1ः14 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसी तरह भोपाल-बीना के लिए मेमू एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे चलेगी और शाम 5 बजे बीना स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, 30 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, कई सिस्टम एक्टिव

वही सोमवार से 19817/19818 रतलाम-आगराफोर्ट/यमुना ब्रिज रतलाम एक्सप्रेस के ठहराव समय को 02 से 05 मिनट किया जा रहा है। 19817 रतलाम-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का नीमच स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान सुबह 11ः30/11ः35 व 19818 यमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस का नीमच स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान दोपहर 12ः30/12ः35 बजे होगा।

इसके अलावा ट्रेन 09185-09186 मुंबई सेंट्रल-छपरा-मुंबई सेंट्रल में अब तीन के स्थान पर चार थर्ड एसी एवं एक सेकंड एसी का कोच लगेगा। यह सुविधा 2 जुलाई से लागू हो गई है। 12853/12854 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस शनिवार से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ चल रही है।

इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

  • पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत मंदसौर होकर गुजरने वाली 2 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन और भिवानी-बांद्रा टर्मिनस के फेरे बढ़ाए गए हैं।
  • ट्रेन 09067 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस अब 25 जुलाई तक प्रति सोमवार बांद्रा टर्मिनस से चलेगी।
  • वहीं ट्रेन 09068 उदयपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस 26 जुलाई तक प्रति मंगलवार उदयपुर सिटी से चलेगी।
  • ट्रेन 09185 मुंबई सेंट्रल-छपरा स्पेशल एक्सप्रेस 30 जुलाई तक प्रति शनिवार मुंबई सेंट्रल से और ट्रेन 09186 छपरा-मुंबई सेंट्रल स्पेशल एक्सप्रेस 31 जुलाई तक प्रति रविवार को छपरा से चलेगी।
  • ट्रेन 09013 ऊधना-बनारस स्पेशल एक्सप्रेस 26 जुलाई तक प्रति मंगलवार को ऊधना और ट्रेन 09014 बनारस-ऊधना स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 27 जुलाई तक प्रति बुधवार बनारस से चलेगी।
  • ट्रेन 09007 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल एक्सप्रेस 28 जुलाई तक प्रति गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। ट्रेन 09008 भिवानी-बोरीवली स्पेशल एक्सप्रेस 29 जुलाई तक प्रति शुक्रवार भिवानी से चलेगी।
  • ट्रेन 09117 सूरत-सूबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस 26 अगस्त तक प्रति शुक्रवार सूरत से चलेगी। ट्रेन 09118 सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल एक्सप्रेस 27 अगस्त तक प्रति शनिवार सूबेदारगंज से चलेगी।

ये ट्रेनें रद्द

  • नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस – आज सोमवार 04 जुलाई तक
  • सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस – बुधवार 06 जुलाई तक
  • रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस –बुधवार 06 जुलाई तक
  • भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस – सोमवार 04 व 07 जुलाई
  • एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस – बुधवार 06 और 09 जुलाई
  • पुरी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस – मंगलवार 05 , 07 जुलाई
  • एलटीटी-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस –  सोमवार 04 एवं 10 जुलाई
  • एनटीटी-विशाखापत्तनम साप्ताहिक एक्सप्रेस –मंगलवार 05 जुलाई
  • बिलासपुर-भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस – सोमवार 04 और 05 जुलाई
  • बीकानेर-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस – आज 03, 05, 10 व 12 जुलाई
  • 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस 8 जुलाई को निरस्त।
  • 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन एक्सप्रेस 4 और 11 जुलाई।
  • 22468 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी एक्सप्रेस 7 और 14 जुलाई।
  • 224667 वाराणसी-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस 6 और 13 जुलाई
  • 19306 कामाख्या डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 3 और 10 जुलाई।
  • 19305 डा. आंबेडकर नगर कामाख्या एक्सप्रेस 3 और 7 जुलाई।

नोट- यात्रियों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पहले अधिक जानकारी के लिए अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 पर कॉल कर जानकारी लें लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews