
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म दाखिल करने का आज अंतिम दिन है, BJP के घोषित उम्मीदार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार 6 जून को नामांकन फॉर्म दाखिल किया और पार्टी ने महेश केवट को तीसरे उम्मीदवार के रूप में बीती रात मैदान में उतारकर चुनाव को रोचक बना दिया, महेश केवट ने आज अपना नामांकन फॉर्म भरा वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने भी आज नामांकन परचा दाखिल किया।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है, जैसी संभावना थी कि भाजपा तीसरा उम्मीदवार उतार सकती है वैसा ही हुआ, क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच भाजपा के तीसरे उम्मीदवार के ताल ठोकने से मुकाबला कड़ा हो गया है हालाँकि कांग्रेस इसे लेकर भाजपा पर हमलावर है और इसे नारी का अपमान, नारी सशक्तिकरण का मखौल बता रही है साथ ही दावा कर रही है कि कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और हम मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा अवश्य पहुंचाएंगे।
मीनाक्षी नटराजन ने मीडिया से बात करते हुए अपने चयन के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और आभार जताया, उन्होंने नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया के दौरान एकजुटता दिखाने के लिए भी सभी नेताओं को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार उतारा है ये उनकी पार्टी का चरित्र उजागर हो रहा है ये भी मालूम चल रहा है कि नारी वंदन में उनका कितना विश्वास है।
ये विचारधारा की लड़ाई जो राहुल गांधी लड़ रहे : मीनाक्षी
मीनाक्षी नटराजन ने कहा ये संविधान बचाने की लड़ाई है ये विचारधारा की लड़ाई है जो राहुल गांधी लड़ रहे हैं, इसलिए संवैधानिक मूल्यों के आधार पर भारत का भविष्य तय होगा ये गरीब, मजदूर, किसान, आदिवासी की लड़ाई है जो कांग्रेस लड़ रही है हम सब एकजुट हैं और लड़ेंगे और जीतेंगे।
भाजपा की महिला सशक्तिकरण की बातें खोखली: कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा भाजपा ने कुछ समय पहले महिला आरक्षण को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाया था लेकिन आज जब हमारी एक बहन को अवसर मिला है कि वो महिलाओं की ताकत बने, उसकी जिम्मेदारी को निभाए तो ये भाजपा को पसंद नहीं आ रहा, भाजपा के पास बहुमत कम है फिर भी तीसरा उम्मीदवार उतार दिया इससे मालूम चलता है कि भाजपा की महिला सशक्तिकरण की बातें खोखली है।
जीतू पटवारी ने पीएम की अपील का हवाला देकर कसा तंज
जीतू पटवारी ने कहा कि पीएम मोदी एक तरफ देश में आर्थिक संकट का हवाला देकर बचत की अपील कर रहे हैं और उनकी ही पार्टी विधायकों की खरीद फरोख्त करने के लिए प्रयास कर रही है ये भाजपा असली चरित्र है, ये डराकर, धमकाकर, लालच देकर विधायकों को खरीदने की कोशिश करेंगे लेकिन हमारा उम्मीदवार 500 प्रतिशत जीतेगा हम दृढ़ता से चनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और भाजपा को सबक सिखायेंगे।
महेश केवट भाजपा के डमी उम्मीदवार: सिंघार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट को उनका डमी उम्मीदवार बताया, उन्होंने कहा भाजपा कांग्रेस में फूट का आरोप लगा रही है लेकिन असली फूट तो भाजपा में है, विधायकों को तेलंगाना शिफ्ट करने की चर्चा पर उमंग सिंघार ने कहा कि ये सब विधायकों से चर्चा के बाद ही तय होगा।
कांग्रेस विधायकों का दावा कोई साथ नहीं छोड़ेगा
विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा हमें पूरा विश्वास है कांग्रेस जीतेगी सभी विधायक साथ हैं, भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार खड़ा कर बता दिया है कि वो महिला विरोधी है क्योंकि मध्य प्रदेश से तीन ही नेता राज्यसभा जाने हैं लेकिन फिर भी भाजपा ने महिला के सामने पुरुष उम्मीदवार उतार दिया, विधायकों की शिफ्टिंग के सवाल पर जयवर्धन सिंह ने कहा जैसा वरिष्ठ नेतृत्व तय करेगा वैसा होगा, हालाँकि उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के एक एक विधायक पार्टी का आदेश मानेगा। विक्रांत भूरिया ने भी दावा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं ऑपरेशन लोटस तीन की संभावनाओं को नकारते हुए भूरिया ने कहा कि कोई टूटफूट नहीं होगी।
बीजेपी का चरित्र उजागर हो रहा है कि नारी वंदन में उनका कितना विश्वास है..
बोलीं राज्यसभा में कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन, कहा सभी विधायक हमारे साथ, बाबा साहब, महात्मा गांधी और संविधान की जीत होगी@MNatarajanINC @INCMP #Rajyasabha pic.twitter.com/jzaT7HvuzW
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) June 8, 2026
जो कल रात हुआ वह दिखाता है कि बीजेपी महिला विरोधी है…
बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार को लेकर बोले जयवर्धन सिंह, पूछा "33% महिला संसद जाएं इसका बीजेपी क्यों कर रही विरोध?" , कहा "100% कांग्रेस विधायक मीनाक्षी जी के साथ"@JVSinghINC @INCMP #Rajyasabha pic.twitter.com/kAK2llQMvD
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) June 8, 2026
ये भारतीय जनता पार्टी का डमी उम्मीदवार…
राज्यसभा में बीजेपी के मध्य प्रदेश से तीसरा उम्मीदवार को लेकर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कहा "बीजेपी के मन में खोट", विधायक शिफ्टिंग पर नहीं दिया स्पष्ट जवाब@UmangSinghar @INCMP @BJP4MP #rajyasabha pic.twitter.com/jmDIdvgRa4
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) June 8, 2026
बिल्कुल तोड़फोड़ नहीं होगी…
राज्यसभा में कांग्रेस उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग के सवाल पर बोले विक्रांत भूरिया " कांग्रेस पार्टी एकजुट है, सारे विधायक एकजुट हैं"@VikrantBhuria @INCMP #rajyasabha pic.twitter.com/RZZHdFp2Xq
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) June 8, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

