MP: राज्यपाल के प्रमुख सचिव का इस्तीफा मंजूर, इन्हें मिली OSD की जिम्मेदारी

MP: राज्यपाल के प्रमुख सचिव का इस्तीफा मंजूर, इन्हें मिली OSD की जिम्मेदारी

भोपाल।

राज्य शासन (State government) द्वारा मध्यप्रदेश के राज्यपाल के प्रमुख सचिव मनोहर लाल दुबे (Principal Secretary to Governor Manohar Lal dubey) का इस्तीफा स्वीकर कर लिया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी मनोहर लाल दुबे को 29 फरवरी को इस पद पर एक वर्ष की संविदा नियुक्ति दी गई थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 जुलाई से उनका त्याग-पत्र मंजूर किया है।

राज्य शासन ने डी.पी. आहूजा (D.P. Ahuja) प्रमुख सचिव, जल-संसाधन विभाग को प्रमुख सचिव, राज्यपाल के पद पर पदस्थ किया है। इसी प्रकार शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संस्कृति विभाग एवं आयुक्त-सह-संचालक, स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव, भारत भवन एवं आयुक्त-सह-संचालक, पुरातत्व एवं संग्रहालय को प्रमुख सचिव, जल-संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews