MP: SBI के हेड ऑफिस में कोरोना संदिग्ध के पहुंचने से हड़कंप, खाली कराया गया

MP: SBI के हेड ऑफिस में कोरोना संदिग्ध के पहुंचने से हड़कंप, खाली कराया गया

भोपाल।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एसबीआई हेड ऑफिस को अचानक खाली करा लिया गया है। खबर मिल रही है कि ऑफिस में संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव महिला के पहुंचने की सूचना मिली है।जिसके बाद सारे ऑफिस की आनन-फानन में छुट्टी कर दी गई है। महिला थर्ड फ्लोर पर मौजूद थी। महिला सफाई कर्मचारी बताई जा रही है।

दरअसल ऑफिस में संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव महिला पहुंचने के बाद ऑफिस में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना मिलने के बाद पूरे ऑफिस को खाली करा दिया गया है। यहां कार्यरत सभी एसबीआई कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई है।हालांकि SBI स्टाफ का कहना है कि ऑफिस सेनेटाइज कराया जा रहा है, इस वजह से पूरे स्टाफ छुट्टी दे दी गई है। ऑफिस में पॉजिटिव महिला होने की SBI फिलहाल पुष्टि नही कर रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews