MP SCHOOL: छात्रों के लिए अच्छी खबर, 1 मई से गर्मी की छुट्टी, दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश भी तय, देखें कैलेंडर

MP School Holiday Calendar: मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सभी स्कूलों में अवकाश की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार विद्यार्थियों को 45 दिन का लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलेगा।
School Holiday 2026

मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसी के साथ गर्मी की छुट्टियों की तारीखें भी स्पष्ट कर दी गई हैं। ​प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ​ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) रहेगा यानी करीब डेढ़ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षकों के लिए यह अवकाश केवल 31 मई तक ही रहेगा, उन्हें जून के पहले सप्ताह से स्कूल में उपस्थित होना होगा। 28 मार्च को चौथे शनिवार के चलते कुछ स्कूलों में अवकाश रहेगा। 29 मार्च 2026 साप्ताहिक अवकाश रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 31 मार्च, मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

​दशहरा और दिवाली अवकाश

कैलेंडर के अनुसार, दशहरा में 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। दीपावली के अवसर पर 6 से 10 नवंबर 2026 तक 5 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू रहेगा। उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी निर्देश कलेक्टरों और शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।

​शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation)

31 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक शीतकालीन छुट्टियाँ निर्धारित की गई हैं। हालांकि स्थानीय परिस्थितियों या अत्यधिक ठंड के कारण जिला कलेक्टर अलग से अवकाश या समय परिवर्तन के आदेश जारी कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews