MP School : विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर,स्कूल शिक्षा विभाग ने घोषित किये ग्रीष्मकालीन, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश

MP School

MP School : मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय स्कूलों के लिए अवकाशों की घोषणा की है, विभाग ने आज एक आदेश जारी कर ग्रीष्मकालीन अवकाश, दशहरा अवकाश, दीपावली अवकाश और शीतकालीन अवकाश की जानकारी साझा की है, इस आदेश के अनुसार स्टूडेंट्स को इस दौरान 59 दिन स्कूल नहीं जाना होगा।

गर्मी की छुट्टियों में 45 दिन बंद रहेंगे स्कूल  

स्कूल शिक्षा विभाग ने आज एक आदेश जारी किया जिसमें उसने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों की घोषणा की, इसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश की कुल अवधि 1 मई 2024 से 15 जून 2024 तक कुल 45 दिन रहेगी, इन दिनों में बच्चों को स्कूल नहीं जाना होगा जबकि शिक्षकों के लिए ये अवकाश 1 मई 2024 से 31 मई 2024 तक रहेगा।

दशहरा, दीपावली, सर्दी में इतने दिन रहेंगी छुट्टियाँ 

शासन ने दशहरे के लिए तीन दिन 11 अक्टूबर 2024 से 13 अक्टूबर 2024 का अवकाश घोषित किया है वहीं दीपावली के लिए 29 अक्टूबर 2024 से 3 नवम्बर 2024 तक 6 दिन की छुट्टी घोषित की गई है, इन दिनों में स्कूल बंद रहेंगे, शासन ने शीतकालीन अवकाश के तहत अभी 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक 5 दिन की छुट्टी घोषित की है, गौरतलब है कि सर्दियाँ देखते हुए शासन स्तर पर तुरंत फैसला लिया जाता है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews