MP School : विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, शीतकालीन अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

शीतकालीन अवकाश गुरुवार 31 दिसंबर 2024 से शनिवार 4 जनवरी 2025 तक रहेंगे , अगले दिन 5 जनवरी की रविवार का अवकाश रहेगा और स्कूल 6 जनवरी से शुरू होंगे।
school holiday

MP School : मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है, शासन ने शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है,  स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रदेश में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक मप्र स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस साल यानि इस शैक्षणिक सत्र में शीतकालीन अवकाश गुरुवार 31 दिसंबर 2024 से शनिवार 4 जनवरी 2025 तक रहेंगे , अगले दिन 5 जनवरी को  रविवार का अवकाश रहेगा और स्कूल 6 जनवरी से शुरू होंगे।

बच्चों के साथ टीचर्स  की भी रहेंगी छुट्टियाँ  

सामान्य तौर पर स्कूलों में होने वाली छुट्टियाँ छात्र छात्राओं के लिए होती हैं लेकिन शिक्षा विभाग ने आदेश में कहा है कि शीतकालीन अवकाश केवल बच्चों के लिए नहीं है स्कूल शिक्षकों को लिए भी बंद रहेंगे अर्थात स्कूल की छुट्टियाँ स्टूडेंट्स और टीचर्स दोनों के लिए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews