MP School: छात्रों को जल्द मिलेगी राहत! निजी स्‍कूलों को लेकर विभाग ले सकता है ये फैसला

school holiday 2026

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।School News. छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों को भी बड़ी राहत मिल सकती है।अप्रैल महीने की भीषण गर्मी को देखते हुए मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल के बाद निजी स्कूल ( बंद हो सकते हैं।इस बात के संकेत स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दिए है।इधर,  स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) ने शासकीय स्कूलों में अप्रैल की बजाय जून से नया सत्र शुरू करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 12 जिलों को मिलेगा लाभ, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

दरअसल, अप्रैल महीने में ही मई की तरह भीषण गर्मी और लू के प्रकोप देखने को मिल रहा है, ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग ने जून में नए शैक्षणिक सत्र शुरू करने का फैसला किया है, वही जिले स्तर पर स्कूलों के समय में कुछ बदलाव किया है,इसी बीच अभिभावक ने निजी स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टी की मांग की है, जिस पर स्कूल शिक्षा विभाग जल्द विचार कर सकता है।

एक निजी मीडिया संस्थान से चर्चा के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने संकेत दिए है और कहा है कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के निजी स्कूल को भी अप्रैल में बंद करने पर विचार चल रहा है।वही  इस बार सरकारी स्कूलों के बच्चों को अप्रैल में नहीं बल्कि ग्रीष्मावकाश के बाद ही 15 जून से नया सत्र शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday: 9 से 30 अप्रैल के बीच 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निजी स्कूलों के छात्रों और अभिभावकों की मांग पर विचार किया जा रहा है, ऐसे में 15 अप्रैल के बाद निजी स्कूलों में छुट्टी किए जाने की संभावना है। इधर भोपाल समेत कई जिलों में कलेक्टरों द्वारा स्कूलों का समय 7 से 12 बजे तक कर दिया गया है, बावजूद इसके कई निजी स्कूल 12 बजे के बाद भी स्कूल लगा रहे है, ऐसे में बच्चों को गर्मी और धूप में तपना पड़ रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews