‘पूर्णिमा पर न करें गर्भधारण’ MP की डीआईजी ने छात्राओं को दी ‘ओजस्वी संतान’ को जन्म देने की सीख

शहडोल जिले की पुलिस उपमहानिरीक्षक सविता सोहाने स्कूल में पहुंची तो थीं छात्रों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में, लेकिन यहां उन्होंने छोटी-छोटी बच्चियों को 'कैसे गर्भधारण करें' विषय पर नसीहत दे डाली। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और इसकी कड़ी आलोचना हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर शिकायत की है और मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।  
DIG Savita Sohane's Viral Video

MP DIG Savita Sohane’s Video Sparks Controversy : शहडोल जिले की पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सविता सोहाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे स्कूली छात्राओं को ‘ओजस्वी संतान’ को जन्म देने के टिप्स देती नज़र आ रही हैं। इसमें वो स्कूली बच्चियों को पूर्णिमा के दिन गर्भधारण न करने और सूर्य देवता को जल अर्पित करने की सलाह देती दिख रही हैं। ये वीडियो के सामने आने के बाद इसकी कड़ी आलोचना हो रही है।

हालांकि, विवादों में घिरने के बाद DIG सोहाने ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका वक्तव्य हिंदू धर्मग्रंथों और आध्यात्मिक शिक्षा पर आधारित था। उन्होंने कहा कि वे पुलिस सेवा में आने से पहले चार साल तक सागर जिले के एक सरकारी इंटर कॉलेज में प्राध्यापक रही हैं और अब भी हर महीने एक स्कूल में जाकर विद्यार्थियों के साथ संवाद करती हैं।

DIG सविता सोहाने की अजीबोगरीब नसीहत

ये वीडियो 4 अक्टूबर 2023 का बताया जा रहा है जब DIG सोहाने ने शहडोल के एक निजी स्कूल में 10वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में व्याख्यान देने पहुंची थीं। इसमें वो कहती दिख रही हैं कि ‘आपको इन परिस्थितियों से गुजरना है। आप भविष्य में धरती पर नया बचपन देंगे..वो कैसा देंगे। उसके लिए आपको प्लान करना है। तो पहली बात मेरी नोट कर लो कि पूर्णिमा में कभी भी गर्भधारण नहीं करना। और हमेशा सूर्य को नमस्कार करके करना। सूर्य को जल देना। उससे ओजस्वी संतान पैदा होती है।’ हालांकि इस बयान पर विवाद छिड़ने के बाद सविता सोहाने ने अपना बचाव करते हुए सफ़ाई दी और कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों को हिंदू धर्म के अनुसार आध्यात्मिक शिक्षा देने पर था।

दिग्विजय सिंह ने जताई आपत्ति

ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे लेकर बहस छिड़ गई है। लोग इस बात की आलोचना कर रहे हैं कि स्कूल में इतनी कम उम्र की छात्राओं को प्रेग्नेंसी को लेकर इस तरह की नसीहत देने का आखिर क्या औचित्य है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस वीडियो को अपने X अकाउंट से शेयर करते हुए डीजीपी से सवाल किया है कि क्या ये शिक्षा भी पुलिस अफसरों को देने के आदेश हुए है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1877895316114215153

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews