SIR को लेकर उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, बोले- चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को लेकर कर रहा खिलवाड़

उमंग सिंघार ने कहा, चुनाव आयोग अब परिसीमन से पहले की सूची का सर्वे करा रहा है। यह मध्य प्रदेश समेत पूरे देश और 12 राज्यों में एक बड़ी मज़ाकिया और हास्यास्पद स्थिति बन गई है।
Umang Singhar

Umang Singhar

देश के 12 राज्यों में इस समय चुनाव आयोग के निर्देश पर SIR (Special Intensive Revision) कराई जा रही है, जिला प्रशासन द्वारा तैनात बीएलओ घर घर जाकर मतदाता की अपडेट जानकारी जुटा रहे हैं, लेकिन खामियों का आरोप लगाकर कांग्रेस चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एसआईआर पर पैनी नजर बनाये रखने लिये अपनी पार्टी के बीएलए नियुक्त किये हैं जो इस बात का ध्यान रखेंगे कि किसी भी मतदाता का वोट नहीं कटे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दो टूक कहा भी है कि भाजपा का षड्यंत्र कामयाब नहीं होने देंगे मध्य प्रदेश में एक भी वोट काटने नहीं देंगे।

वोटर लिस्ट पर कांग्रेस ने उठाये सवाल  

प्रक्रिया के बीच आ रही परेशानियों को लेकर अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा है, उमंग सिंघार ने कहा, 2003 की मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग SIR करा रहा है, लेकिन चुनाव आयोग यह भूल गया कि 2008 में नई विधानसभाएँ बनी थीं 2003 में पुरानी विधानसभा थी।

मज़ाकिया और हास्यास्पद स्थिति बन गई है 

उन्होंने कहा 2003 की मतदाता सूची पुरानी विधानसभा के अनुसार बनी थी, यानी परिसीमन से पहले की है, जबकि चुनाव आयोग अब परिसीमन से पहले की सूची का सर्वे करा रहा है। यह मध्य प्रदेश समेत पूरे देश और 12 राज्यों में एक बड़ी मज़ाकिया और हास्यास्पद स्थिति बन गई है। उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को लेकर खिलवाड़ कर रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews