म.प्र. खेल अकादमी शूटर्स ऐश्वर्य प्रताप और आशी चौकसे करेंगें देश का ISSF WORLD CUP अर्जेटीना और पेरू में प्रतिनिधित्व

27 मार्च से 11 अप्रैल 2025 तक आई.एस.एस.एफ. वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन अर्जेटीना और 12 से 22 अप्रैल 2025 तक आई.एस.एस.एफ. वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन पैरू (लीमा) में किया जा रहा है।
म.प्र. खेल अकादमी शूटर्स ऐश्वर्य प्रताप और आशी चौकसे करेंगें देश का ISSF WORLD CUP अर्जेटीना और पेरू में प्रतिनिधित्व

BHOPAL NEWS : आई.एस.एस.एफ. वर्ल्ड कप अर्जेटीना और पैरू (लीमा) में म.प्र. खेल अकादमी शूटर्स एश्वर्य प्रताप और आशी चौकसे देश का प्रतिनिधित्व करेंगें। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

आर्शी चौकसे

म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आर्शी चौकसे

27 मार्च से 11 अप्रैल 2025 तक आई.एस.एस.एफ. वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन अर्जेटीना और 12 से 22 अप्रैल 2025 तक आई.एस.एस.एफ. वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन पैरू (लीमा) में किया जा रहा है। इन दोनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आर्शी चौकसे 50 मी. 03 पोजीशन इवेन्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगें।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर

खेल मंत्री ने दी बधाई 

म.प्र. राज्य खेल अकादमी के दोनों ही शूटर्स एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आर्शी चौकसे अपने नवीन नेशनल रिकार्ड के साथ भारत में पहले स्थान पर है। खेल अकादमी के दोनों शूटिंग खिलाड़ियों एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आर्शी चौकसे को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए मान. मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपनी शुभकामनाऐं प्रेषित की है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews