सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवान दास सबनानी के बीच रस्साकशी

सांसद और विधायक के बीच रस्साकशी देखकर हर कोई हैरान रह गया, दोनों ने ही जमकर जोर लगाया, वही खुद सासंद और विधायक भी खेल के बाद देर तक हँसते नजर आए।
MP Sports Festival

MP Sports Festival organized in Bhopal

भोपाल में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन में विधायक भगवान दास सबनानी और सांसद आलोक शर्मा ने रस्साकशी के खेल में हाथ आजमाया। दोनों ही जनप्रतिनिधि सांसद खेल महोत्सव में खिलाडियों का उत्साह करने सांदीपनि स्कूल बरखेड़ी भोपाल पहुंचे थे। संसदीय क्षेत्र में सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के विजन ‘फिट युवा फॉर विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं।

युवा दिखा रहें दमखम 

सांसद खेल महोत्सव के दौरान स्कूल स्तर पर कबड्डी, आयोजित खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद नींबू चम्मच दौड़ और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया हैं।

प्रतिभाओं को किया सम्मानित 

सम्मान समारोह के अवसर पर सांसद शर्मा ने तुलसी नगर स्थित शा. नवीन कन्या हा. से. स्कूल में मॉडल स्कूल्स, कमला नेहरू स्कूल, कस्तूरबा स्कूल, सरदार पटेल स्कूल, अरविंदो स्कूल के स्कूल स्तरीय विजेता, उपविजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से देश में नई खेल चेतना का उदय

इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, मनोज राठौर,अश्वनी राय, ननि जोन अध्यक्षा ब्रजुला सुचान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल, स्कूल प्राचार्या वंदना शुक्ला सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे। एक और आयोजन में सांसद शर्मा ने सांदीपनि स्कूल बरखेड़ी पहुंचकर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया एवं वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सांसद शर्मा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से देश में नई खेल चेतना का उदय हो रहा है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे चलकर भारत के स्वर्ण पदक विजेता बनेंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews