MP Open Board Exams: सोमवार से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 10 हजार छात्र होंगे शामिल!

cg board exam 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपी बोर्ड (MP Board) द्वारा 10वीं-12वीं के परिणामों को घोषित करने के बाद अब मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MP  Open Board Exam 2021) द्वारा रुक जाना नहीं योजना के तहत 16 अगस्त से 10वीं-12वीं और 17 अगस्त से 5वीं-8वीं की परीक्षा शुरु होने जा रही है। राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के कार्यक्रम (exam schedule) पहले ही जारी किए हैं।वहींपरीक्षा संपन्न होने के 30 दिन के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 19 अगस्त के बाद फिर झमाझम के आसार, आज इन जिलों में बौछार

मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल (MP State Board of Open School Education) के निर्देशों के क्रम में कक्षा 10वीं प्रमाण-पत्र परीक्षा रूक जाना नहीं योजना (Ruk Jana Nahi Yojanaa) एवं हाईस्कूल 10वीं एवं हायर सेकेण्डरी 12वीं प्रमाण-पत्र परीक्षा (परम्परागत) अगस्त-2021 आयोजित की जा रहीं हैं। रूक जाना नहीं योजना (स्पेशल) 10वीं प्रमाण-पत्र परीक्षा 16 से 29 अगस्त 2021 तक प्रात: 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक तथा हाईस्कूल 10वीं एवं हायर सेकेण्डरी 12वीं प्रमाण-पत्र परीक्षा (परम्परागत) अगस्त-2021 16 से एक सितम्बर 2021 तक आयोजित की जायेगी।

इसके लिए कक्षा 10वीं की परीक्षा प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक एवं कक्षा 12वीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक का समय नियत किया गया है। ओपन बोर्ड के विद्यार्थियों (School Student) के नियमित ना होने के चलते मूल्यांकन संभव नहीं था, यही कारण है कि परीक्षाएं ली जा रही है। 10वीं व 12वीं की परीक्षा में करीब 10 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी 52 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ओपन बोर्ड ने परीक्षा संबंधी समय-सारिणी और दिशा-निर्देश वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़े.. खुशखुबरी: इन कर्मचारियों को भी केंद्र के समान DA की सौगात, सैलरी में होगा इजाफा

वही मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल 17 अगस्त से 24 अगस्त तक कक्षा 5वीं एवं 8वीं की स्वाध्यायी परीक्षा संपादित करने जा रहा है। यह परीक्षा ओपन बोर्ड द्वारा ली जाने वाली हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के साथ संपादित होगी। परीक्षा कार्यक्रम www.mpsos.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है।विद्यार्थी वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड (Download) कर अपने परीक्षा केन्द्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थियों को निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र दिखाने पर ही परीक्षा (MP Open Board Exams) में सम्मिलित किया जायेगा।

जानें कब होगा कौन सा पेपर

  • कक्षा 5वीं की 17 अगस्त को प्रात: 8 बजे से 10:30 बजे तक अंग्रेजी सामान्य, 20 अगस्त को पर्यावरण अध्ययन, 21 अगस्त को हिन्दी विशिष्ट तथा 24 अगस्त को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी।
  • कक्षा 8वीं की 17 अगस्त को प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक संस्कृत, 18 अगस्त को विज्ञान, 20 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 21 अगस्त को अंग्रेजी सामान्य, 23 अगस्त को गणित तथा 24 अगस्त को हिन्दी विशिष्ट विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews