MP Open Board Exams: 17 अगस्त से शुरू होंगी 5वीं-8वीं की परीक्षा, यहां देखें टाईम टेबल

vyapam recruitmemnt

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल  (MP Board) द्वारा 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद अब मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MP State Board of Open School Education) द्वारा 10वीं-12वीं के साथ 5वीं-8वीं की परीक्षा करवाने जा रहा है। राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के कार्यक्रम (exam schedule) जारी किए हैं।इसके तहत कक्षा 5वीं तथा 8वीं की स्वाध्यायी परीक्षा 17 अगस्त से आयोजित होगी।इस परीक्षा में करीब 1 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: 4 सिस्टम एक्टिव, मप्र के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

दरअसल, म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल 17 अगस्त से 24 अगस्त तक कक्षा 5वीं एवं 8वीं की स्वाध्यायी परीक्षा संपादित करने जा रहा है। यह परीक्षा ओपन बोर्ड द्वारा ली जाने वाली हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के साथ संपादित होगी। परीक्षा कार्यक्रम www.mpsos.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है।विद्यार्थी वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड (Download) कर अपने परीक्षा केन्द्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थियों को निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र दिखाने पर ही परीक्षा (MP Open Board Exams) में सम्मिलित किया जायेगा।

यह भी पढ़े.. Suspended: कार्यपालन यंत्री निलंबित, चीफ इंजीनियर के 3 इंक्रीमेंट रोकने शोकॉज नोटिस

बता दे कि मध्य प्रदेश राज्य ओपन बोर्ड के छात्रों (Student) का नियमित ना होने के कारण का मूल्यांकन करना संभव नहीं था। इस कारण परीक्षाएं आयोजित की जा रही है जबकि संस्कृत बोर्ड के बच्चों की परीक्षा नहीं ली जाएगी। उनका नियमित मूल्यांकन किया जाएगा।हालांकि महर्षि संस्कृत संस्थान द्वारा 5वी, 8वीं, 9वीं 10वीं और 11वीं के बच्चों की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इन बच्चों के नियमित मूल्यांकन कर उनके रिजल्ट तैयार किए जाएंगे।

जानें कब होगा कौन सा पेपर

  • कक्षा 5वीं की 17 अगस्त को प्रात: 8 बजे से 10:30 बजे तक अंग्रेजी सामान्य, 20 अगस्त को पर्यावरण अध्ययन, 21 अगस्त को हिन्दी विशिष्ट तथा 24 अगस्त को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी।
  • कक्षा 8वीं की 17 अगस्त को प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक संस्कृत, 18 अगस्त को विज्ञान, 20 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 21 अगस्त को अंग्रेजी सामान्य, 23 अगस्त को गणित तथा 24 अगस्त को हिन्दी विशिष्ट विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews