
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र में जारी तबादलों (MP Transfer) के क्रम में राज्य शासन ने एक IPS अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार (MP IPS Additional Charges) सौंपा है। मप्र गृह विभाग (MP Home Department) ने आदेश जारी करते हुए ADGP एवं निदेशक जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर सुशोभन बनर्जी के अवकाश से वापस आने तक IG सागर जोन अनुराग को ये जिम्मेदारी दी है। IPS अनुराग अपने वर्तमान कार्य के साथ साथ जेएनपीए सागर के निदेशक का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे।
ये भी पढ़ें – MP Transfer : उद्योग विभाग में महा प्रबंधक, प्रबंधक और सहायक प्रबंधकों के तबादले, देखें लिस्ट

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

