टैलेंट सर्च 2026-27: भोपाल में आज से एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स, मध्यप्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर

अभियान के तहत चयनित खिलाड़ियों को विभाग की खेल अकादमियों में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन, आधुनिक खेल सुविधाएं और वैज्ञानिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने, प्रतिस्पर्धी माहौल में बेहतर प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का मौका भी मिलेगा।
TT Nagar Stadium

TT Nagar Stadium

मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर आज से मिल रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘टैलेंट सर्च 2026-27’ अभियान के तहत 20 से 22 जुलाई तक भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका) के चयन ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इन ट्रायल्स में प्रदेशभर के युवा खिलाड़ी हिस्सा लेकर विभाग की खेल अकादमियों और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण योजनाओं में स्थान पाने का प्रयास करेंगे।

विभाग के अनुसार, अभियान का उद्देश्य ऐसी प्रतिभाओं की पहचान करना है जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता हो। चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन, आधुनिक खेल सुविधाएं और वैज्ञानिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।

टैलेंट सर्च अभियान

मध्यप्रदेश के युवा धावकों और एथलीटों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका आज से शुरू हो गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के टैलेंट सर्च अभियान के तहत 20 से 22 जुलाई तक भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स के चयन ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं। इन ट्रायल्स के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

एथलेटिक्स ट्रायल्स के दौरान खिलाड़ियों का मूल्यांकन तय मानकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को आगे की प्रशिक्षण प्रक्रिया से जोड़कर उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। विभाग ने सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

जारी है चयन ट्रायल्स

‘टैलेंट सर्च’ अभियान के तहत प्रदेशभर में विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल्स पहले से जारी हैं। अब तक जूडो, कुश्ती, बॉक्सिंग, फेंसिंग, शूटिंग, स्लैलम, कायकिंग-केनोइंग, घुड़सवारी, टेनिस और बैडमिंटन सहित कई खेलों के ट्रायल्स सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग का कहना है कि विभिन्न खेलों के ट्रायल्स को खिलाड़ियों से उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है और एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स में भी प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद भी है। विभाग का मानना है कि यह अभियान नई खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews