MP Teacher Recruitment 2022 : शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, DPI ने जारी किए नियुक्ति आदेश, यहां देखें विषयवार लिस्ट

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के चयनित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है।मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय ने वेटिंग वाले शिक्षकों के नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है। 200 से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, सभी छुट्टियां निरस्त, राज्य सरकार ने जारी किए ये निर्देश

लोक शिक्षण संचालनालय से जारी वेटिंग वाले हायर सेकेंडरी स्कूल टीचर्स की अपॉइंटमेंट लिस्ट में जीव विज्ञान विषय के 79 शिक्षक, कॉमर्स विषय का एक शिक्षक, इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट के लिए 2 शिक्षक, इंग्लिश सब्जेक्ट के लिए 15 शिक्षक, जियोग्राफी सब्जेक्ट के लिए 5 शिक्षक, हिंदी सब्जेक्ट के लिए 52 शिक्षक, हिस्ट्री सब्जेक्ट के लिए 34 शिक्षक, मैथ्स सब्जेक्ट के लिए 2 शिक्षक, पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट के लिए एक शिक्षक, संस्कृत सब्जेक्ट के लिए 42 शिक्षक, उर्दू लैंग्वेज सब्जेक्ट के लिए एक शिक्षक को शामिल किया गया है।

दरअसल, मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) सेवा शर्तें एवं भर्ती नियम 2018 के नियम 5(4)(क) के अनुसार प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल (MP professional examination board MPPEB) द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के लिए आयोजित पात्रता परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर भर्ती विज्ञापन दिनांक 30 दिसंबर 2019 को जारी किया गया था।

यह भी पढ़े.. Madhya Pradesh: बुंदेलखंड और बघेलखंड के जिलों को मिली बड़ी सौगात, लाखों को मिलेगा लाभ

इसी आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय ने विज्ञापित पदों के आधार पर जारी चयन सूची के क्रम में प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं शेष प्रवर्ग वार उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर प्रतीक्षा सूची से मेरिट के क्रम में प्रवर्ग द्वार पात्र पाए गए चयनित अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा शैक्षणिक संवर्ग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।


यहां देखें लिंक

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=86626

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=86624

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=86625

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=86623

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=86622

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=86621

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=86620

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=86619

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=86618

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=86617

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=86616

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews