MP Teacher Recruitment : चयनित उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, नियुक्ति आदेश जारी, 15 दिन में पूरा करना होगा ये काम

teacher recruitment

MP Teacher Recruitment 2023: मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक वर्ग 2 और 3 की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी नियुक्ति आदेश एवं लिस्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

दरअसल, मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी नियुक्ति आदेश एवं लिस्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी किए गए हैं। नियुक्ति आदेश एवं सूची के साथ निर्देशित किया गया है कि संबंधित अभ्यर्थी 15 दिवस के भीतर अपने पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होंगे। उपस्थिति के समय उन्हें अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेजों का परीक्षण होने के बाद उन्हें स्कूल में पदस्थापना के लिए भेजा जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews