MP: आज से चलेगी तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन, 974 यात्री जाएंगे काशी विश्वनाथ, देखें शेड्यूल

अहमदाबाद-दानापुर-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बुजुर्गों को मान-सम्मान देने और उन्हें तीर्थ-यात्रा कराने वाली महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन” योजना(CM Teerth Darshan Yojna) का आज 19 अप्रैल मंगलवार से पुन: आगाज हो रहा है। इस सत्र की पहली तीर्थ-दर्शन ट्रेन आज मंगलवार को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से भोपाल-सागर से काशी (वाराणसी) रवाना होगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान होंगे। अध्यक्षता पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर करेंगी।

यह भी पढ़े.. MP : कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

पहली तीर्थ-दर्शन यात्रा में भोपाल और सागर संभाग के 974 यात्री शामिल हो रहे हैं। ये सभी तीर्थ-यात्री काशी विश्वनाथ के दर्शन और स्थानीय धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। इस यात्रा में सभी बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाओं के साथ उनके खान-पान और रहने आदि की व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित की गई हैं।इस पहली तीर्थ-यात्रा में संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी तीर्थ-यात्रियों के साथ जाएंगी।तीर्थ-यात्रियों को वाराणसी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन के साथ संत रविदास और संत कबीर दास के जन्म-स्थल के दर्शन भी करवाए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 पर आई बड़ी अपडेट, इस दिन आयोजित होगी परीक्षा

इसके साथ ही यात्रा से लौटते समय भगवान विश्वनाथ का स्मृति-चिन्ह भेंट किया जाएगा। तीर्थ-यात्रियों की वापसी 22 अप्रैल को होगी। तीर्थ-यात्रा के दौरान ट्रेन में भजन मंडली भी रहेगी।यात्रा के दौरान तीर्थ-यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर तीर्थ-यात्रियों को तुलसी की माला पहनाकर ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया जाएगा। स्टेशन पर स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी। फूलों से सजी ट्रेन में यात्रियों के भोजन, नाश्ता, चाय के साथ गंतव्य पर रूकने और बसों द्वारा आने-जाने की व्यवस्था भी की गई है। ट्रेन में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक शासकीय डॉक्टर और सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध रहेंगे।

ऐसा रहेगा रूट

तीर्थ यात्रा 19 अप्रैल को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर सागर में रुकते हुए बनारस पहुँचेगी। तीर्थदर्शन यात्रा में भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, सागर, टीकमगढ़ और दमोह जिले के तीर्थ यात्री शामिल होगें। सीहोर एवं रायसेन जिले के यात्रियों का बोर्डिंग भोपाल (रानी कमलापति) स्टेशन होगा और सागर स्टेशन पर सागर, टीकमगढ़ और दमोह जिले के तीर्थ यात्री ट्रेन में बैठेंगे। जिलों से तीर्थ-यात्रियों को स्टेशन लाने की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। यात्रा के लिए 60 वर्ष या उससे अधिक आयु (महिलाओं के लिए 02 वर्ष छूट) के नागरिक अपने निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय, जनपद कार्यालयों में आवेदन कर सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews