MP: आज की इस बड़ी बैठक में तय होगी BJP के भविष्य की रणनीति

MP: आज की इस बड़ी बैठक में तय होगी BJP के भविष्य की रणनीति

भोपाल।

मध्य प्रदेश के नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष (bjp president) विष्णु दत्त शर्मा (vishnu dutt sharma) सोमवार को बीजेपी विधायकों ( mla) की बैठक (meeting) लेने जा रहे हैं। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के अलावा नेता प्रतिपक्ष (leder of oppositin) गोपाल भार्गव (gopal bhargva) पूर्व मुख्यमंत्री (former chief minister) शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) और संगठन मंत्री सुहास भगत (suhas bhagat) भी मौजूद रहेंगे।

इस बैठक के माध्यम से संभाग बार विधायकों को बुलाया जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी। दरअसल आने वाले समय में राज्यसभा (rajyasabha) के चुनाव (election) होने हैं और उसके साथ-साथ आगर मालवा (aagar malwa) और जौरा (jaora) दो विधानसभा उपचुनाव (assembly by election) भी होंगे। बीजेपी की पुरजोर कोशिश रहेगी कि वह राज्यसभा की दोनों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखें हालांकि संख्या बल में कांग्रेस स ज्यादा है ।

आज की बैठक में इस बात को लेकर रणनीति बन सकती है कि कैसे कांग्रेस में सेंध लगाकर दोनों सीटों को बरकरार रखा जाए। इसके साथ साथ आगर मालवा की सीट तो बीजेपी की थी ही लेकिन जौरा में कांग्रेस विधायक के निधन के कारण रिक्त हुई सीट को कैसे बीजेपी अपने कब्जे में ले, इस बात को लेकर भी रणनीति बन सकती है। बजट सत्र में किस तरह से सरकार को घेरा जाए और जनता के बीच में मैसेज किया जाए कि सरकार जनविरोधी है, इस बात पर भी विचार होगा। बीजेपी इस बात को लेकर भी पुख्ता होना चाहती है कि यदि कहीं मत विभाजन जैसी हालत हो तो पिछली बार की तरह नारायण त्रिपाठी और शरद को जैसे लोग पार्टी के लिए नुकसान ना करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews