शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन बुकिंग शुरु, 1 अक्टूबर से मिलेगा लाभ

शिवराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत  सभी 6 नेशनल पार्क (National Park) 1 अक्टूबर 2021 से खोले जाएंगे। 3 महीने तक बंद रहे प्रदेश के सभी छह टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्रों में 1 अक्टूबर 21 से वन्‍य जीव पर्यटन के लिए पुनः शुरू किए जाएंगे। इसकी ऑनलाइन बुकिंग (Online Booking) 21 सितंबर 2021 से शुरु हो चुकी है और अबतक 3235 लोग बुकिंग भी करवा चुके है। इस संबंध में वन विभाग (MP Forest Department) ने निर्देश जारी कर दिए है।

यह भी पढ़े.. Good News : कर्मचारियों के वेतन में होगी 8.6% की बढ़ोतरी, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

दरअसल, वर्षाकाल में तीन महीने तक बंद रहे प्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व  (tiger reserve) के कोर क्षेत्रों में एक अक्टूबर, 2021 से पुन: पर्यटन (MP Tourism )के लिये शुरू किये जायेंगे। इसके लिये 21 सितम्बर मंगलवार को प्रात: 11 बजे से ऑनलाइन अनुज्ञा-पत्रों की बुकिंग शुरू हो गई है।

यह भी पढ़े.. MP School : कक्षा 1 से 8वीं के लिए बड़ी खबर, 90 सरकारी स्कूलों को होगा लाभ, निर्देश जारी

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) आलोक कुमार ने बताया कि शाम 5 बजे तक अगले माह दशहरा उत्सव के कारण उन दिनों के शत-प्रतिशत अनुज्ञा-पत्र बुक हो चुके हैं। कान्हा नेशनल पार्क के लिये 1239, बाँधवगढ़ 1115, पेंच 737, सतपुड़ा 93, पन्ना 46 और संजय टाइगर रिजर्व के लिये 5 पर्यटकों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग कराई जा चुकी है। इन सभी नेशनल पार्क में अभी तक 3235 लोगों ने अपनी बुकिंग करा ली है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews