MP Transfer : आबकारी विभाग में फेरबदल, प्रभारी उपायुक्त और उप निरीक्षकों के तबादले, आदेश जारी

मध्य प्रदेश शासन वाणिज्यिक कर विभाग ने आबकारी अधिकारियों के प्रभार बदले हैं तबादला सूची में तीन उपायुक्तों और 31 उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।
Transfer

मध्य प्रदेश शासन ने 16 जून तक तबादलों से रोक हटाई थी, हालाँकि ये अवधि 15 जून तक थी लेकिन मंत्रियों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इसे 16 जून तक बढ़ाने के निर्णय लिया था जिसका लाभ लेते हुए उन विभागों ने अधिकारियों की तबादल सूची जारी की है जो पूर्व निर्धारित अवधि में सूची जारी नहीं कर पाए थे।

मध्य प्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल किया है, विभाग ने कार्यवाहक प्रभारी उपायुक्तों और उप निरीक्षकों की तबादला सूची जारी कर उनके प्रभार में बदलाव किया है, उपायुक्तों की सूची में 3 अधिकारियों के नाम शामिल हैं जबकि उप निरीक्षकों की सूची में 32 कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया 

राज्य शासन ने कार्यवाहक प्रभारी आबकारी उपायुक्तों को प्रशासकीय आधार पर एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया है और उड़नदस्ता की जिम्मेदारी दी है।

  • विभाग ने कार्यवाहक प्रभारी आबकारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता भोपाल यशवंत धनौरा को इसी जिम्मेदारी एक साथ जबलपुर पदस्थ किया है।
  • कार्यवाहक प्रभारी आबकारी उपायुक्त राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल नीरजा श्रीवास्तव को कार्यवाहक प्रभारी आबकारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता जबलपुर की जिम्मेदारी दी है।
  • कार्यवाहक प्रभारी आबकारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता जबलपुर केसी अग्निहोत्री को कार्यवाहक प्रभारी आबकारी उपायुक्त  संभागीय उड़नदस्ता भोपाल पदस्थ किया है।

प्रभारी कार्यवाहक आबकारी उपायुक्तों के तबादला आदेश  

आबकारी उप निरीक्षकों के तबादला आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews