MP Transfer : शासन ने IAS अधिकारियों के तबादले किये, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किये आदेश

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS किशोर कुमार कन्याल, अरुण कुमार विश्वकर्मा और लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड के तबादला आदेश जारी किये हैं
MP Transfer : शासन ने IAS अधिकारियों के तबादले किये, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किये आदेश

MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं इसमें एक उप सचिव और दो कलेक्टर शामिल हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है।

तबादला सूची में 3 IAS अधिकारियों के नाम

सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश द्वारा जारी आदेश में वन विभाग में बतौर उप सचिव पदस्थ किशोर कुमार कन्याल को वहां से हटाकर श्योपुर जिले में कलेक्टर बनाकर भेजा है, इसके अलावा निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को जिले से हटाकर अपर संचालक मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल पदस्थ किया है वहीं श्योपुर कलेक्टर लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड को फील्ड से हटाकर कलेक्टर निवाड़ी बनाया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews