MP Transfer : शासन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादले किये,यहां देखें लिस्ट

IFS Transfer

MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 6 नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, ये सभी सीएमओ या तो गृह जिले में पदस्थ थे या फिर इन्हें एक ही स्थान पर 3 साल से अधिक का समय हो गया था, इसलिए नियमों का पालन करते हुए इन सभी का ट्रांसफर किया गया है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग में तबादले 

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद डोंगर परसिया जिला छिंदवाड़ा दिनेश बाधमारे को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद मलाजखंड जिला बालाघाट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कन्नौद जिला देवास प्रमिला ठाकुर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद डिकेन जिला नीमच पदस्थ किया है।

नगर परिषद के सीएमओ के तबादले  

शासन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद राहतगढ़  जिला सागर राम चरण अहिरवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद गुन्नौर जिला पन्ना, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पाटन जिला जबलपुर नीलम चौहान को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरसिंहपुर पदस्थ किया है।

इन अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया 

इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद तेंदुखेडा जिला नरसिंहपुर श्रीकांत पाटर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद करेली जिला नरसिंहपुर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद आमला जिला बैतूल नीरज श्रीवास्तव को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद रेहटी जिला सीहोर पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews