MP Transfer: शासन ने किये परिवहन अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश में परिवहन अधिकारी आशुतोष सिंह भदौरिया, विक्रम सिंह राठौर और अजय सिंह मार्को के नाम शामिल हैं इन्हें वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर दूसरे जिलों में पसदस्थ किया गया है ।
MP Transfer: शासन ने किये परिवहन अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

MP Transfer: मध्य प्रदेश शासन प्रशासकीय कार्य सुविधा की द्रष्टि से अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी करता है, पिछले दिनों इसी क्रम में भारतीय प्रशास्किन सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, राज्य अप्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किये गए, अब शासन ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किये हैं।

तबादला आदेश में तीन परिवहन अधिकारियों के नाम 

परिवहन विभाग के सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में तीन परिवहन अधिकारियों के नाम शामिल हैं, आदेश के तहत सीधी में जिला परिवहन अधिकारी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शहडोल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे आशुतोष सिंह भदौरिया को वहां से हटाकर जिला परिवहन अधिकारी अशोकनगर पदस्थ किया गया है।

अधिकारियों को दूसरी जगह पदस्थ किया 

इसी तरह सिंगरौली में पदस्थ जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर को जिला परिवहन अधिकारी टीकमगढ़ बनाया गया है जबकि सागर की मालथौन चेक पॉइंट के प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह मार्को को वहां से हटाकर प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी  सिंगरौली एवं प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी शहडोल (अतिरिक्त प्रभार) पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews