MP Transfer : आबकारी विभाग में तबादले, राज्य शासन ने जारी किये पदस्थापना के आदेश, यहाँ देखें लिस्ट

MP Transfer

MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने अब आबकारी विभाग के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, इन आदेशों में सहायक आबकारी आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।

लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले मध्य प्रदेश शासन लगातार तबादला आदेश जारी कर रहा है, शासन ने  भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों और राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों के तबादला आदेश कल 14 मार्च देर शाम जारी किये उसके बाद आबकारी विभाग के 8 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए।

सहायक आबकारी आयुक्तों  को किया इधर से उधर 

मप्र शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने सहायक आबकारी आयुक्त नीरजा श्रीवास्तव सम्भागीय उड़नदस्ता भोपाल को प्रभारी उपायुक्त राज्यस्तरीय उड़नदस्ता भोपाल के पद पर पदस्थ किया है, वहीं मधु सिंह भयडिया को सहायक आबकारी आयुक्त मंदसौर से प्रभारी उपायुक्त आबकारी मुख्यालय ग्वालियर पदस्थ किया है और इंदर सिंह जामोद सहायक आबकारी आयुक्त उज्जैन को प्रभारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता सागर के पद पर पदस्थ किया है और राज नारायण सोनी, सहायक आबकारी आयुक्त देवास को सहायक आबकारी आयुक्त उज्जैन पदस्थ किया है।

शासन ने इन अधिकारियों के भी तबादले किये 

  • बृजेन्द्र कोरी जिला आबकारी अधिकारी अलीराजपुर को जिला आबकारी अधिकारी नरसिंहपुर पदस्थ किया।
  • मंदाकिनी दीक्षित जिला आबकारी अधिकारी नरसिंहपुर को जिला आबकारी अधिकारी देवास बनाया ।
  • शिव चरण चौधरी प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय उज्जैन को प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मंदसौर बनाया।
  • धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया सहायक जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय इंदौर को प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी अलीराजपुर पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews