MP Transfer : राज्य शासन ने पुलिस अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

MP Transfer

MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने गृह विभाग में निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये है, इस तबादला सूची में एक एडिशनल एसपी और चार डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें शासन ने वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया है।

तबादला सूची में 1 ADSP और 4 DSP के नाम 

गृह विभाग ने एडिशनल एसपी रेल जबलपुर मोहम्मद इसरार मंसूरी को एडिशनल एसपी बनाकर अनूपपुर भेजा है, इस सूची में डीएसपी AJK रीवा नवीन तिवारी को SDOP पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर ट्रांसफर किया गया है इसी तरह एक अन्य आदेश में डीएसपी महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल श्रीमती नेहा पच्चीसिया को SDOP नैनपुर जिला मंडला, डीएसपी महिला सुरक्षा मंडला पीयूष कुमार मिश्रा को SDOP मंडला पदस्थ किया है इसी तरह सहायक सेनानी 10 वी वाहिनी SAF श्रीमती रितु उपाध्याय को सीएसपी रीवा ट्रांसफर किया है, ट्रांसफर किये गए पुलिस अधिकारियों को आज 17 अप्रैल को नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews