MP Transfer : शासन ने जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के तबादले किये, आदेश जारी

transfer

MP Transfer : मध्य प्रदेश सरकार इस समय प्रशासनिक सहूलियत के हिसाब से लगातार तबादला आदेश जारी कर रही है, शासन ने एक बार फिर अधिकारियों के तबादले किये हैं, इस बार जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को इधर से उधर किया है, तबादला सूची में दो अधिकारियों के नाम हैं ।

संयुक्त संचालक और सहायक संचालक का तबादला 

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग ने तबादला आदेश जारी करते हुए एक संयुक्त संचालक और एक सहायक संचालक का तबादला किया है, शासन के आदेश में संयुक्त संचालक रश्मि देशमुख को संभागीय जनसंपर्क कार्यालय उज्जैन से जिला जनसंपर्क कार्यालय नर्मदापुरम भेजा गया है और सहायक संचालक रोमित उइके को जिला जनसंपर्क कार्यालय नर्मदापुरम से संभागीय जनसंपर्क कार्यालय उज्जैन ट्रांसफर किया गया है।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले जारी है तबादलों का दौर 

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और उससे पहले सरकार प्रशासनिक सुविधा को देखते हुए अधिकारियों की जमावट कर रही है क्योंकि आचार संहिता लगने के बाद तबादले पर कुछ दिनों के लिए ब्रेक लग जायेगा, हाल ही में दो शासन ने नगर पालिका परिषद् के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के तबादले किये, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किये और राज्य प्रशासनिक सेवा एक अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी किये हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews