MP Transfer : मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

transfer

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा फेरबदल (MP Transfer) किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों के तबादले किए है, इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें अनूपपुर और नर्मदा पुरम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बदल दिए गए हैं एवं श्योपुर में सीईओ जिला पंचायत की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़े…MPESB MPPEB: 305 पदों पर निकली है भर्ती, 15 नवंबर से पहले करें apply, जानें आयु पात्रता

इनमें नर्मदापुरम के सीईओ जिला पंचायत मनोज कुमार सरियाम को श्योपुर जिला पंचायत का सीईओ तो टीकमगढ़ के अपर कलेक्टर अभय सिंह ओहरिया को अनूपपुर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। अनूपपुर के सीईओ जिला पंचायत सीईओ को नर्मदापुरम जिला पंचायत सीईओ तो श्योपुर के अपर कलेक्टर त्रिभुवन नारायण सिंह को निवाड़ी जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

यह भी पढ़े…भोपाल के इन इलाकों में आज 6 घंटे रहेगी बिजली कटौती, सुबह 9 बजे से शुरू किया जाएगा काम

इसके अलावा संयुक्त आयुक्त प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय भोपाल से जीएस धुर्वे को अशोकनगर का अपर कलेक्टर तो अशोकनगर के अपर कलेक्टर अनुज कुमार रोहतगी को श्योपुर जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है। प्रताप सिंह चौहान को छतरपुर से अपर कलेक्टर टीकमगढ़ तो जबलपुर के संयुक्त कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया को छतरपुर का अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

मनोज कुमार सरियाम, CEO, जिला पंचायत श्योपुर
अभय सिंह ओहरिया, CEO, जिला पंचायत अनूपपुर
सोजान सिंह रावत, CEO, जिला पंचायत नर्मदापुरम
त्रिभुवन नारायण सिंह, CEO, जिला पंचायत निवाडी
जीएस धुर्वे, अपर कलेक्टर, जिला अशोकनगर
अनुज कुमार रोहतगी, अपर कलेक्टर, श्योपुर
प्रताप सिंह चौहान, अपर कलेक्टर, टीकमगढ़
नम: शिवाय अरजरिया, अपर कलेक्टर, छतरपुर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews