Hindi News

MP Transfer: राज्य शासन ने IFS अधिकारियों के तबादले किए, पदस्थापना आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

Written by:Atul Saxena
Published:
तबादला सूची में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के अलावा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक, उप वन संरक्षक, वन मंडलाधिकारी, उप वन मंडलाधिकारी  सहित तीन प्रशिक्षु IFS अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है। 
MP Transfer: राज्य शासन ने IFS अधिकारियों के तबादले किए, पदस्थापना आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

MP Transfer: मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, वल्लभ भवन वन विभाग से जारी तबादला सूची में कुल 32 वन अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है। शासन के आदेश में प्रधान मुख्य वन संरक्षक से लेकर उप वन मंडल अधिकारी तक के नाम हैं।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक इधर से उधर 

वन विभाग ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल ओपी चौधरी को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल की जगह प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना एवं वन भू अभिलेख वन मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मप्र राज्य लघुवनोपज संघ भोपाल (प्रति नियुक्ति पर) को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना एवं वन भू अभिलेख कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल ( प्रति नियुक्ति से वापस लेते हुए) पदस्थ किया है।

तबादला सूची में इन अधिकारियों के नाम भी 

इस तबादला सूची में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के अलावा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक, उप वन संरक्षक, वन मंडलाधिकारी, उप वन मंडलाधिकारी  सहित तीन प्रशिक्षु IFS अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews