
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से राज्य शासन अधिकारियों के तबादले (MP Transfer) करता रहता है। प्रदेश के गृह विभाग ने एक आईपीएस अधिकारी का तबादला (IPS Transfer) आदेश जारी किया है। गृह विभाग (MP Home Department) ने भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के अधिकारी आदित्य मिश्रा को एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन बालाघाट की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए उन्हें एडिशनल एसपी बैहर बालाघाट पदस्थ किया है।
ये भी पढ़ें – उज्जैन लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, पटवारी 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

