मप्र नगरीय विकास एवं आवास विभाग में आज अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए हैं , इनमें तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल हैं।
MP Transfer : मध्य प्रदेश सरकार ने आज नगरीय विकास एवं आवास विभाग में तबादले की सूची जारी की है,इस सूची में तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
विभागीय आदेश के मुताबिक नगर पालिक निगम उज्जैन में पदस्थ अपर आयुक्त राधेश्याम मंडलोई को संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रीवा संभाग पदस्थ किया गया है , इसी तरह संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रीवा संभाग पवन सिंह को अपर आयुक्त नगर पालिक निगम उज्जैन भेजा गया है वहीं उपायुक्त नगर पालिक निगम भोपाल योगेन्द्र पटेल को उपायुक्त नगर पालिक निगम उज्जैन भेजा गया है।
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →