
MP Transfer : मप्र शासन ने प्रदेश में जारी आदर्श आचार संहिता के बीच नगरीय विकास एवं आवास विभाग के दो अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, शासन से निर्वाचन आयोग से अनापत्ति मिलने के बाद आज 24 मई को इसके आदेश जारी किये हैं।
इन दो अधिकारियों के नए पदस्थापना आदेश जारी
नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी किये गये तबादला आदेश में संचालनालय भोपाल में पदस्थ उप संचालक राजेश श्रीवास्तव को प्रभारी संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास सागर संभाग सागर पदस्थ किया है वहीं भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह को प्रभारी संयुक्त संचालक रीवा संभाग रीवा पदस्थ किया है। दोनों ही अधिकारियों के मूल पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी हैं।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

