MP Transport: महाराष्ट्र से बसों के आवागमन पर 4 अगस्त तक प्रतिबंध

BUS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अनलॉक (MP Unlock) के बाद मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। महाराष्ट्र (Maharashtra) से बसों के आवागमन (MP Transport) पर प्रतिबंध की अवधि में 4 अगस्त 2021 तक बढ़ा दी गई है। इसे लेकर संयुक्त परिवहन आयुक्त द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Electricity: बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, ऐसा करके उठा सकते है लाभ

परिवहन विभाग ने दोनों राज्यों के बीच बस सेवा (MP Transport) को पहले 28 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया था। लेकिन हालात सामान्य ना होते देख इस अवधि को और बढ़ा दिया गया है। इसके तहत अब महाराष्ट्र के बीच संचालित अंतर्राज्यीय बसों (Interstate Bus Service) पर लगे प्रतिबंध को 28 जुलाई से बढ़ाकर 4 अगस्त कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews