MP Transport: महाराष्ट्र से बसों के आवागमन पर 28 जुलाई तक प्रतिबंध

लो-फ्लोर बसों

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अनलॉक (MP Unlock) के बाद मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। महाराष्ट्र (Maharashtra) से बसों के आवागमन (MP Transport) पर प्रतिबंध की अवधि में 28 जुलाई 2021 तक बढ़ा दी गई है।

23 जुलाई से मध्यप्रदेश में शुरू होगा गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन, यहां लगवा सकती हैं टीका

परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि कोरोना वायरस के व्यापक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के दृष्टिगत एवं लोकहित में महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर 28 जुलाई तक की अवधि के लिये यात्री बसों के प्रवेश को स्थगित किया गया है। इससे पहले यह प्रतिबंध 21 जुलाई तक था। इस संबंध में परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। महाराष्ट्र को छोड़कर अब किसी भी राज्य से बसों की आवाजाही पर रोक नहीं है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों को देखते हुए मप्र सरकार ने यह निर्णय लिया है। परिस्थितियों को देखते हुए आगामी निर्णय लिया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews