MP Transport: बसों-परमिट को लेकर गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

गोविंद सिंह राजपूत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक और शिवराज सरकार (Shivraj government) में परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ( Govind Singh Rajput)  का बड़ा बयान सामने आया है। गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि कोरोना (Corona) के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए बस (BUS) संचालकों को निर्देशित किया गया है कि यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए। अब कोई भी यात्री बिना मास्क के यात्रा नहीं कर सकेगा।

यह भी पढ़े.. शासकीय-निजी स्कूलों के शिक्षकों को लेकर शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला

आज परिवहन विभाग (transport Department) की समीक्षा बैठक गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि किसी भी यात्री बस में मास्क के बिना यात्री पाये जाने पर संबंधित वाहन मालिक, चालक, परिचालक के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कि जायेगी।इसके साथ ही मार्ग पर संचालित होने वाली यात्री बसों के बीच पर्याप्त अंतराल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके संबंध में पृथक से दिशा निर्देश जारी किये जायेगे।

यह भी पढ़े.. Corona Alert : MP में आज 817 नए केस, इन जिलों में बिगड़े हालात, लगेगा नाइट कर्फ्यू!

में कहा कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के विभिन्न कारणों में से एक बड़ा कारण बसों के समय में पर्याप्त अंतराल नहीं होना भी एक है। एक-दो मिनट के अंतराल से परमिट जारी होने पर सड़क पर बसों में प्रतिस्पर्धाएँ बढ़ती है जिससे चालक समय पर पहुँचने के दबाव में गाड़ी तेज गति से चलाते है। जिससे वाहनों की दुर्घटना की संभावना निरंतर बनीं रहती है। इसे रोकने के लिये आवश्यक है कि अधिकारी परमिट जारी करने के पूर्व यह सुनिश्चित करें की बसों के संचालन के बीच आवश्यकतानुसार पर्याप्त अंतराल रखा जाएं।

पूरे प्रदेश में खुलेंगे वाहन चालन प्रशिक्षण केन्द्र 

गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में कमर्शियल ड्रायविंग लायसेंस (Commercial driving license) दिया जाना मध्यप्रदेश शासन (MP Government) का एक महत्वपूर्ण कदम है। इंदौर में महिलाओं के लिए वाहन चालन प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया है। महिलाओं के लिए कामर्शियल ड्रायविंग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं के लिए पूरे प्रदेश में वाहन चालन प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाने का लक्ष्य है।

दिव्यांग यात्रियों को बसों किराए में 50 प्रतिशत छूट

गोविंद सिंह राजपूत ने वाहन सारथी पोर्टल के माध्यम से फेस लेस सुविधा प्रारंभ किये जाने के लिये लर्निंग लायसेंस, डुप्लिकेट लायसेंस, लायसेंस का नवीनीकरण एवं लायसेंस में पता परिवर्तन के कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा।दिव्यांग यात्रियों के लिये यात्री बसों के किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाना सुनिश्चित करें। यदि किसी वाहन संचालक द्वारा दिव्यांग यात्रियों को किराये में छूट प्रदान नहीं की जाती तो नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

चेक पोस्ट पर अधिकारी-कर्मचारी पहनें वर्दी, मोबाइल रखें ऑन

गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि वर्ष 2020-21 के लिए 2 हजार 640 करोड़ रूपये राजस्व प्राप्ति लक्ष्य के विरूद्ध अभी तक 2 हजार 554 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया है। शेष राशि आगामी 15 दिवस के अंदर प्राप्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान को निरंतर जारी रखें। इसके साथ ही निर्देशित किया कि चैक पोस्ट पर तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों वर्दी पहनें एवं अपने ऑफिशियल मोबाईल (Mobile) हमेशा ऑन रखें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews