MP परिवहन घोटाला : कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल, जीतू पटवारी ने डीजी लोकायुक्त के ट्रांसफर पर बीजेपी को घेरा

कांग्रेस ने परिवहन घोटाले को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है क कि सौरभ शर्मा सिर्फ एक मोहरा है और सरकार बड़े दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने जयदीप प्रसाद के तबादले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार की मंशा को स्पष्ट करता है। वहीं, आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि कांग्रेस इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी।
Congress Jitu Patwari

Jitu Patwari

MP Transport Scam : मध्यप्रदेश में परिवहन घोटाले को लेकर कांग्रेस हमलावर है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि सौरभ शर्मा सिर्फ एक प्यादा है और सरकार इसमें शामिल बड़े लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद के तबादले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस बात से समझ आता है कि सरकार की क्या मंशा है।

बता दें कि आज ही कांग्रेस ने कहा है कि वो परिवहन घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि रकार इस मामले में लीपापोती की कोशिश कर रही है। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने इस मामले पर विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि जब हर स्तर पर जांच हो रही है तो उन्हें निष्कर्ष आने पर रुकना चाहिए।

जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज परिवहन घोटाले को लेकर आरोप लगाया कि ‘जांच हो ही नहीं रही है।’  उन्होंने  कहा कि ये पचास-सौ करोड़ का मामला नहीं है, ये बीस हज़ार करोड़ की चोरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वो डायरी सामने क्यों नहीं आई है ? जीतू पटवारी ने लोकायुक्त डीजी के तबादले पर भी सवाल उठाए और कहा कि इस समय बीच जांच में उन्हें क्यों हटाया गया है। कांग्रेस ने कहा कि इस घोटाले में सौरभ शर्मा एक छोटा प्यादा है और इसमें कई बड़े नाम शामिल है और सरकार उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

बता दें कि आज ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने घोषणा की है कि परिवहन घोटाले को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि ‘हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। सौरभ शर्मा को पकड़ने पर उन्हें हटाया या जांच में बड़े नाम आ रहे थे इसलिए लोकायुक्त डीजी को हटाया गया है। ये दुख की बात है कि छह महीने में उन्हें हटा दिया गया है और इससे समझ आता है कि सरकार किस कदर घबराई हुई है और इस मामले में लीपापोती की कोशिश हो रही हैं।’ वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने इस मामले में कांग्रेस को जांच पूरी होने तक रुकने की सलाह देते हुए कहा कि सरकार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews