
MP Transport Scam : परिवहन घोटाले को लेकर अब कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाएगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल किया कि सरकार द्वारा लोकायुक्त डीजी को हटाने के पीछे क्या कारण है। उन्होंने जांच के बीच में उनके ट्रांसफर को लेकर सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में लीपापोती की कोशिश कर रही है।
वहीं इस मामले पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि अभी इस केस को लेकर जांच जारी है और सरकार ने इसपर पूरी तरह से संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है और विपक्ष को जांच पूरी होने तक रुकना चाहि। सारंग ने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन घोटाले को लेकर कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट
रविवार रात मध्यप्रदेश में पंद्रह आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम डीजी लोकायुक्त जयदीप प्रसाद का है। वो छह महीने पहले ही इस पद पर नियुक्त हुए थे। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर छापा मारने वाले जयदीप प्रसाद के ट्रांसफर को लेकर अब कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। इसी के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वो परिवहन घोटाले को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। सौरभ शर्मा को पकड़ने पर उन्हें हटाया या जांच में बड़े नाम आ रहे थे इसलिए हटाया। ये दुख की बात है कि छह महीने में उन्हें हटा दिया गया है और इससे समझ आता है कि सरकार किस कदर घबराई हुई है और इस मामले में लीपापोती की कोशिश हो रही हैं।’
विश्वास सारंग ने कहा ‘जांच पूरी होने तक विपक्ष को रुकना चाहिए’
वहीं, इस मामले पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हर स्तर पर मामले की जांच हो रही है और कांग्रेस को इसके पूरे होने तक रुकना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘हमारी सरकार ने पूरी तरह से इस मामले पर संज्ञान लिया है। जब जांच चल रही है और हर स्तर पर हो रही है तो जांच का निष्कर्ष आने तक विपक्ष को रूकना चाहिए। ये सुनिश्चित है कि जो दोषी है उनपर कार्रवाई होगी।’ इस तरह उन्होंने कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट जाने की बात को गैरजरूरी बताते हुए कहा कि उन्हें जांच पूरी होने तक इंतज़ार करना चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”1068738418″]
[dgv_vimeo_video id=”1068738541″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

