MP Unlock: सीएम शिवराज सिंह बोले-1 भी केस मिले तो गंभीरता से लें, लापरवाही नहीं

सीएम शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 1 जून 2021 अनलॉक के बाद MP में लगातार संक्रमण (MP Coronavirus) दर कंट्रोल हो रही है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 84 नए प्रकरण सामने आए हैं और 21 की मौत हो गई, इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 1495 हो गई है।आज कोरोना समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने जिलों के कोविड प्रभारी अधिकारियों से कहा है कि जिले में एक भी पॉजिटिव केस मिलता है तो पूरी गंभीरता बरती जाय और उसे होम आईसोलेशन में रखा जाए या आवश्यकतानुसार अस्पताल में इलाज कराया जाये। लापरवाही बिल्कुल भी न बरती जाय।

यह भी पढ़े.. तुलसी सिलावट बोले-कोई भी फाइल ना रोकें, वन मंत्री ने कहा-15 दिन में अनुमति देने के निर्देश

सीएम शिवराज सिंह चौहान आज कोरोना नियंत्रण की समीक्षा बैठक में कोविड 19 कोर ग्रुप के प्रभारी मंत्रियों और अधिकारियों से वर्चुअली चर्चा कर रहे थे। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि उज्जैन, आगर मालवा, रायसेन, सागर, छिंदवाड़ा, हरदा, खरगोन, मंदसौर, रतलाम, दमोह, धार, डिण्डौरी, नरसिंहपुर सहित 17 जिलों में एक-एक और दो-दो पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रभारी अधिकारियों से कहा कि इन स्थानों को चिन्हित करें और माईक्रो कन्टेन्मेंट जोन बनाकर मरीजों को आईसोलेट करें। जिन जिलों में एक भी कोरोना केस है, वहाँ भी पूरी तत्परता और गंभीरता के साथ मरीज का इलाज किया जाए।  एक केस भी मिलने पर मुझे उस पेशेन्ट की संपूर्ण हिस्ट्री बतायें।

यह भी पढ़े.. VIDEO: ज्योतिरादित्य सिंधिया-नरोत्तम मिश्रा की हाई टी डिप्लोमेसी, क्या है इस मुलाकात के मायने!

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वैक्सीनेशन  (vaccination) महाअभियान के दूसरे दिन भी रिकार्ड वैक्सीनेशन हुआ है। ग्यारह लाख से अधिक लोगों ने उत्साह के साथ वैक्सीन का डोज लगवाया है। यह जनता की भागीदारी एवं कोरोना के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। गुरुवार के लिए हमारे पास लगभग 8 लाख वैक्सीन डोज उपलब्ध हैं। कोरोना के वैक्सीनेशन के महत्व को देखते हुए कोविड 19 के साथ वैक्सीनेशन की समीक्षा भी प्रतिदिन की जाएगी। आज सीहोर एवं राजगढ़ जिलों में वैक्सीन के अतिरिक्त डोज भी उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने के भी आसार

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews