MP Vaccination MahaAbhiyan : दूर-दराज इलाकों में पहुंचने का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री ने की ये अपील

MP Vaccination MahaAbhiyan : दूर-दराज इलाकों में पहुंचने का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री ने की ये अपील

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने मध्यप्रदेश में 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाअभियान (MP Vaccination MahaAbhiyan) को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होने बताया कि अब तक प्रदेश में 4 करोड़ 1 लाख 59 हजार डोज लगाए जा चुके हैं और इसी के साथ देश में प्रदेश गुजरात के बाद वैक्सीन लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में हमने प्रदेश के दूर दराज के इलाकों में पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

इंदौर- दुबई फ्लाइट एक सितंबर से होगी शुरु, कोरोना के चलते डेढ़ साल से बंद थी फ्लाइट

डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि इस अभियान में सरकारी अमले के साथ जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य संगठनों की सहायता से हम सभी को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होने कहा कि जिन्होने पहला डोज नहीं लगाया है वे जल्द से जल्द टीका लगवाएं वहीं जिनका दूसरा डोज बाकी है वो भी इसे लगवाकर खुद को सुरक्षित करें। उन्होने कहा कि 21 जून को वैक्सीनेशन के महाअभियान में हमने देश में रिकॉर्ड बनाया था और इस बार भी हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगावाएं और कोरोना को हराने के संकल्प में भागीदार बनें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews