एमपी विधानसभा: मध्य प्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक पारित, नियम उल्लंघन करने वाली बसों पर 1000 रुपये प्रति सीट के हिसाब से जुर्माना

परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा उनके मार्गदर्शन में हम परिवहन विभाग में फेस लेस और पारदर्शी व्यवस्था कर पा रहे  हैं। 
Transport Minister Uday Pratap Singh

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज मध्य प्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक पास हो गया, इस विधेयक में सरकार ने नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ने वाले सवारी वाहनों और मालवाहक वाहनों में जुर्माने की राशि में संशोधन का प्रावधान किया है।

परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए संशोधन विधेयक की जानकारी दी और कहा कि  इस संशोधन के पीछे परिवहन विभाग में पारदर्शिता लाना मकसद था अब कोई अधिकारी कर्मचारी जुर्माने, चालान में शासन को राजस्व हानि नहीं पहुंचा सकेगा और ना आरोप लगा सकेगा।

राजस्व चोरी पर लगेगी लगाम, पारदर्शी होगी व्यवस्था 

परिवहन मंत्री ने बताया पहले बस या मालवाहक वाहन को नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा जाता था जुर्माने का केलकुलेशन किया जाता था उसमें किलोमीटर देखे जाते थे जुर्माना दो गुना तक कर दिया जाता था ऐसे में पेनाल्टी के कम ज्यादा होने की गुंजाईश रहती थी हमने ये सब बंद किया है।

अब ऐसे लगेगा सवारी और मालवाहक वाहनों पर जुर्माना 

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अब यदि कोई बस या अन्य सवारी वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क पर चलता मिला, या पेपर की कमी मिली तो उसपर प्रति सीट 1000/- रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूला जायेगा इसी तरह अब मालवाहक वाहन पर टन के हिसाब से जुर्माना लगाये जायेगा जिसे चार गुना तक बढ़ाया जा सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”1107706080″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews