बैठक से निकले सांसद विवेक तन्खा बोले- अब Congress As A New Idea आयेगी सामने, BJP सरकार पर साधा निशाना

बायोपिक के सवाल पर विवेक तन्खा ने कहा कि हाँ मेरे ऊपर मुंबई के एक फिल्म मेकर ने बायोपिक बनाई है मैं तो खुद आश्चर्यचकित हूँ कि वे मेरे पास क्यों आये और उन्होंने मेरी स्टोरी सुनी। 
MP Congress meeting

Congress As A New Idea in MP : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय भोपाल में आज राजनीतिक मामलों के गठित समिति की बैठक की, बैठक में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जनता प्रदेश को हर क्षेत्र में बदहाल करने का आरोप लगाया।

बैठक से बाहर आये सांसद विवेक तन्खा ने मीडिया से बात करते हुए कहा , बैठक बहुत सकारात्मक रही है, कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई है विस्तृत जानकारी आपको मिल जाएगी, एक सवाल के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एक नई कांग्रेस का उदय होगा,  Congress As A New Idea सामने आएगी।

अब MP में युवाशील और प्रगतिशील कांग्रेस दिखेगी 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक युवाशील, एक प्रगतिशील कांग्रेस दिखेगी ये मप्र की आकाँक्षाओं पर खरी उतरेगी, उन्होंने कहा कि जब मैं प्रदेश को देखता हूँ तो निराश होता हूँ, यहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य सब व्यवस्था फेल है,  रोजगार के साधन नहीं है यहाँ सिर्फ बांटने की बातें होती हैं ध्रुवीकरण की बातें होती हैं, कांग्रेस चाहती है कि हमारा प्रदेश एक प्रगतिशील प्रदेश बने  और अब उसी दिशा में काम करेगी।

विवेक तन्खा ने उनके ऊपर बनी बायोपिक देखने की अपील की  

एक्जिट पोल के सवाल पर विवेक तन्खा ने कहा कि मैं अब इसपर विश्वास नहीं करता, बायोपिक के सवाल पर विवेक तन्खा ने कहा कि हाँ मेरे ऊपर मुंबई के एक फिल्म मेकर ने बायोपिक बनाई है मैं तो खुद आश्चर्यचकित हूँ कि वे मेरे पास क्यों आये और उन्होंने मेरी स्टोरी सुनी, उन्होंने कहा तन्खा जी आप अपने आपको पहचान ही नहीं पाए एक अच्छी स्टोरी बनी है आप लोग भी जरुर देखियेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1031865178″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews