MP Weather : तूफान Mocha से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बढ़ेगा पारा, 12 मई को एक्टिव होगा नया सिस्टम, तेज हवा-बूंदाबांदी के संकेत, जानें अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : चक्रवाती तूफान मोचा का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा। वातावरण में नमी कम होने से प्रदेश में गर्मी का असर दिखाई देने लगेगा। हवाओं का रुख बदलने के साथ मई के दूसरे हफ्ते में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। अगले 2 दिन तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। भोपाल में 10 और 11 मई को तेज गर्मी रहेगी। लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ  के प्रभाव से  12 और 13 मई को बादल छा सकते हैं और कहीं कहीं बारिश हो सकती है।

15 मई के बाद चलेगी हीटवेव

एमपी मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे 2-3 दिनों तक धीरे-धीरे दिन का तापमान बढ़ेगा। वही 13 और 14 मई को बादल छाएंगे। प्रदेश में 15 मई के बाद ही हीट वेव चल सकती है। खासकर ग्वालियर संभाग के साथ छतरपुर, भिंड, मुरैना, नौगांव, खजुराहो, पन्ना में गर्मी का असर तेज तो इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर में असर थोड़ा कम रहेगा। 15 मई से 10 जून के बीच तेजी से तापमान बढ़ेगा और नौतपा तपने के आसार हैं। नौतपे में छह दिन गर्मी और तीन दिन बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है। मई के 16 दिन और जून के 10 दिनों में गर्मी पड़ सकती है।

12 मई को एक्टिव होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में कोई भी मौजूदा मजबूत सिस्टम सक्रिय न होने के कारण तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी । वातावरण में नमी कम होने से हवा का रुख भी उत्तर-पश्चिमी हो गया है और तापमान बढ़ने लगेगा । बुधवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। फिलहाल अगले तीन-चार दिन तक मौसम के मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। 12 मई को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इससे तापमान में गिरावट होगी।14 मई से जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने के साथ कई क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।

चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर

एमपी मौसम विभाग की मानें तो जम्मू-कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़कर हिमाचल प्रदेश की तरफ बढ़ गया है और वर्तमान में वह द्रोणिका के रूप में है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात भी कमजोर पड़ गया है। वही बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र अब अवदाब के रूप में परिवर्तित हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र बुधवार तक चक्रवाती तूफान मोका में बदल सकता है। इसके असर से हवाओं का रुख बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गया है। भोपाल के अलावा प्रदेश के लगभग 6 अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पर पहुंचने के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews